Home खेलकूद राष्ट्रीय मुक्केबाजी अशोक मट्टू का निधन 75 की उम्र में निधन|

राष्ट्रीय मुक्केबाजी अशोक मट्टू का निधन 75 की उम्र में निधन|

राष्ट्रीय मुक्केबाजी और हॉकी महासंघों के कभी अध्यक्ष रहे, अनुभवी खेल प्रशासक अशोक कुमार मट्टू का एक लंबी बीमारी के बाद आज बुधवार
(27 दिसंबर) को देहांत हो गया। उन्होंने अपनी आखरी साँस 75 वर्ष की उम्र में ली| मट्टू के परिवार में पत्नी और दो बेटियाँ है| मट्टू के मित्र और भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) में कभी उनके साथी रहे अशोक गंगोपाध्याय ने बताया की मट्टू बीते 5-6 महीनो के लम्बे अंतराल से बीमार चल रहे थे| बता दें की मट्टू आयु संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे| इसी कारण उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था|

राष्ट्रीय मुक्केबाजी अशोक मट्टू का निधन 75 की उम्र में निधन|
अशोक कुमार का निधन आज सुबह 8:30 बजे हुआ| मट्टू भारतीय खेल जगत की मशहूर हस्तियों में से एक है, वह 16 साल तक आईएबीएफ के अध्यक्ष भी रह चुके है| उन्होंने 1980 से 1989 और फिर 1993 से 2001 तक आईएबीएफ अध्यक्ष के तौर पर काम किया| मौजूदा मुख्य मुक्केबाजी कोच एस. आर. सिंह ने कहा की मट्टू जी का निधन भारतीय मुक्केबाजी को एक बड़ा नुकसान है| मट्टू एक शानदार प्रशासक के साथ साथ एक अच्छे व्यक्ति भी थे| हॉकी इंडिया जब साल 2009 में बना तो मट्टू इसके सबसे पहले अध्यक्ष बने| खिलाड़ियों और संघ के बीच वेतन विवाद के बाद उन्होंने साल 2010 में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था|

इस वेतन विवाद का हल भारतीय ओलिंपिक संघ के हस्तक्षेप के बाद निकला था| मट्टू तब IOA कोषाध्यक्ष थे| यही नहीं साल 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति में भी वह इस पद पर बरकरार थे| भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद मट्टू ने राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति से 2010 के पद से इस्तीफा दे दिया था| लेकिन कुछ समय के बाद उन्हें फिर से इस पद पर नियुक्त किया गया|

ये भी पढ़े- 1 जनवरी 2018 से चलन से बाहर हो जाएंगे इन 6 बैंको के चेकबुक, जाने कैसे बचे नुकसान से|

शादी के बाद धर्म नहीं बदलने पर, पिता और चाचा ने गैंगरेप कर मार डाला|

बता दें की मट्टू 1984 लॉस एंजिल्स और 1998 साल ओलिंपिक में भारत के मिशन प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाली थी| IOA के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने मट्टू को याद करते हुए कहा की वह एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में जाने जाते रहेंगे| IOA के परिवार की तरफ से में उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here