Home शायरी गीता जयंती अनमोल विचार स्लोगन शायरी स्टेटस कोट्स | Geeta...

गीता जयंती अनमोल विचार स्लोगन शायरी स्टेटस कोट्स | Geeta Jayanti Anmol Suvichar Slogan Shayari Status Quotes in Hindi

जय श्री कृष्णा दोस्तों, आज हम आपके लिए गीता जयंती अनमोल विचार स्लोगन शायरी स्टेटस कोट्स (Geeta Jayanti Anmol Suvichar Slogan Shayari Status Quotes) इत्यादि लेकर आए हैं, साथी साथ आज हम आपको बताने वाले हैं, गीता जयंती कब और क्यों मनाई जाती है ? पहले हम आपको बताना चाहिए कि भगवत गीता एक ऐसा धार्मिक ग्रंथ है, द्वापर युग में कुरुक्षेत्र में जब अर्जुन सामने भीष्म पितामाह आदि अपने सगे संबंधियों को देखकर विचलित हो गए थे, कुछ दौरान भगवान श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए इस दिन गीता जयंती (14 दिसंबर, मंगलवार) (Geeta Jayanti 2021) का पर्व पूरे विश्व भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

गीता जयंती कब और क्यों मनाई जाती है ? | Why Geeta Jayanti is Celebrated on 14th December in Hindi?

Geeta Jayanti Anmol Suvichar Slogan Shayari Status Quotes in Hindi

नैनं छिद्रन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक: ।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुत ॥
(द्वितीय अध्याय, श्लोक 23)

इस श्लोक का अर्थ है: आत्मा को न शस्त्र काट सकते हैं, न आग उसे जला सकती है। न पानी उसे भिगो सकता है, न हवा उसे सुखा सकती है। (यहां भगवान श्रीकृष्ण ने आत्मा के अजर-अमर और शाश्वत होने की बात की है।)

ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते।
सङ्गात्संजायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते॥
(द्वितीय अध्याय, श्लोक 62)

इस श्लोक का अर्थ है: विषयों (वस्तुओं) के बारे में सोचते रहने से मनुष्य को उनसे आसक्ति हो जाती है। इससे उनमें कामना यानी इच्छा पैदा होती है और कामनाओं में विघ्न आने से क्रोध की उत्पत्ति होती है। (यहां भगवान श्रीकृष्ण ने विषयासक्ति के दुष्परिणाम के बारे में बताया है।)

वैसे तो सनातन धर्म में भगवत गीता का बहुत अधिक महत्व है, केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भगवत गीता को पढ़ा और पढ़ाया जाता है, यही कारण है कि आज भगवत गीता विश्व भर में सबसे पवित्र धार्मिक ग्रंथ में से एक बन चुकी है। भगवत गीता में जीवन से जुड़ी हर एक समस्या का समाधान दिया गया है, इस धार्मिक ग्रंथ में भगवान श्री कृष्ण द्वारा ऐसी बातें लिखी गई है जो मनुष्य को काफी कुछ सिखाती है।

Popular Slokas of Bhagwad Geeta in Hindi | भगवत गीता के 13 लोकप्रिय श्लोक भावार्थ के साथ !

हतो वा प्राप्यसि स्वर्गम्, जित्वा वा भोक्ष्यसे महिम्।
तस्मात् उत्तिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चय:॥
(द्वितीय अध्याय, श्लोक 37)

इस श्लोक का अर्थ है: यदि तुम (अर्जुन) युद्ध में वीरगति को प्राप्त होते हो तो तुम्हें स्वर्ग मिलेगा और यदि विजयी होते हो तो धरती का सुख को भोगोगे… इसलिए उठो, हे कौन्तेय (अर्जुन), और निश्चय करके युद्ध करो। (यहां भगवान श्रीकृष्ण ने वर्तमान कर्म के परिणाम की चर्चा की है, तात्पर्य यह कि वर्तमान कर्म से श्रेयस्कर और कुछ नहीं है।

क्रोधाद्भवति संमोह: संमोहात्स्मृतिविभ्रम:।
स्मृतिभ्रंशाद्बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति॥
(द्वितीय अध्याय, श्लोक 63)

इस श्लोक का अर्थ है: क्रोध से मनुष्य की मति मारी जाती है यानी मूढ़ हो जाती है जिससे स्मृति भ्रमित हो जाती है। स्मृति-भ्रम हो जाने से मनुष्य की बुद्धि नष्ट हो जाती है और बुद्धि का नाश हो जाने पर मनुष्य खुद अपना ही का नाश कर बैठता है।

गीता जयंती अनमोल विचार स्लोगन शायरी स्टेटस कोट्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवत गीता को तीन भागों में विभाजित किया गया है। इन वर्गों को कुल 18 अध्याय में लिखा गया है। इस प्रकार से हर वर्ग में 6 अध्याय आते हैं, वैसे तो भगवत गीता को हर किसी को पढ़ना चाहिए क्योंकि बहुत गीता में ऐसी महत्वपूर्ण बातें लिखी गई है जिन्हें पढ़कर आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं और जीवन का महत्व समझ सकते हैं।

भगवद गीता के अनमोल विचार | Bhagavad Gita Quotes Shayari Status in Hindi

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत:।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥
(चतुर्थ अध्याय, श्लोक 7)

इस श्लोक का अर्थ है: हे भारत (अर्जुन), जब-जब धर्म ग्लानि यानी उसका लोप होता है और अधर्म में वृद्धि होती है, तब-तब मैं (श्रीकृष्ण) धर्म के अभ्युत्थान के लिए स्वयम् की रचना करता हूं अर्थात अवतार लेता हूं।

यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते॥
(तृतीय अध्याय, श्लोक 21)

इस श्लोक का अर्थ है: श्रेष्ठ पुरुष जो-जो आचरण यानी जो-जो काम करते हैं, दूसरे मनुष्य (आम इंसान) भी वैसा ही आचरण, वैसा ही काम करते हैं। वह (श्रेष्ठ पुरुष) जो प्रमाण या उदाहरण प्रस्तुत करता है, समस्त मानव-समुदाय उसी का अनुसरण करने लग जाते हैं।

भगवत गीता में वैसे तो कई हजारों विषय पर बात की गई है लेकिन इस आर्टिकल में कुछ महत्वपूर्ण विषय पर बात करने वाले हैं, उन्हीं में से एक क्रोध है। हर एक मनुष्य अपने जीवन में क्रोध जरूर करता है जो कि सामान्य बात है। लेकिन कई बार आपका क्रोध आपको कई बड़ी समस्याओं में उलझा देता है। इस उलझन से बचने के लिए आप भगवत गीता में दिए गए क्रोध पर महत्वपूर्ण बातों को पढ़कर अपने क्रोध पर नियंत्रण पा सकते हैं।

परित्राणाय साधूनाम् विनाशाय च दुष्कृताम्।
धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे-युगे॥
(चतुर्थ अध्याय, श्लोक 8)

इस श्लोक का अर्थ है: सज्जन पुरुषों के कल्याण के लिए और दुष्कर्मियों के विनाश के लिए… और धर्म की स्थापना के लिए मैं (श्रीकृष्ण) युगों-युगों से प्रत्येक युग में जन्म लेता आया हूं।

श्रद्धावान्ल्लभते ज्ञानं तत्पर: संयतेन्द्रिय:।
ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिमचिरेणाधिगच्छति॥
(चतुर्थ अध्याय, श्लोक 39)

इस श्लोक का अर्थ है: श्रद्धा रखने वाले मनुष्य, अपनी इन्द्रियों पर संयम रखने वाले मनुष्य, साधनपारायण हो अपनी तत्परता से ज्ञान प्राप्त कते हैं, फिर ज्ञान मिल जाने पर जल्द ही परम-शान्ति (भगवत्प्राप्तिरूप परम शान्ति) को प्राप्त होते हैं।

कुरुक्षेत्र में आज से 5000 साल पहले कृष्ण द्वारा अर्जुन को जो भगवत गीता का जो पाठ समझाया गया था। आज के हिसाब से बात करे तो अर्जुन के साथ साथ वो पूरी मानव जाति के लिए एक बहुत बड़ा सेमिनार था। ऐसा सेमिनार इतिहास में सिर्फ एक बार हुआ था, जिसने मानव जाति की सोच को पूरी तरह से बदल दिया था। भगवत गीता के अनमोल विचार मानव जाति को आगे बढ़ने में प्रेरित करते हैं। भगवान की इन बातों को फॉलो करके हम जीवन मे सब कुछ हासिल कर सकते हैं।

सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच:॥
(अठारहवां अध्याय, श्लोक 66)

इस श्लोक का अर्थ है: (हे अर्जुन) सभी धर्मों को त्याग कर अर्थात हर आश्रय को त्याग कर केवल मेरी शरण में आओ, मैं (श्रीकृष्ण) तुम्हें सभी पापों से मुक्ति दिला दूंगा, इसलिए शोक मत करो।

हम आशा करते हैं कि गीता जयंती अनमोल विचार स्लोगन शायरी स्टेटस कोट्स (Geeta Jayanti Anmol Suvichar Slogan Shayari Status Quotes)  आपको जरूर पसंद आई होगी, अगर आपको लगता है कि यह जानकारी आपके किसी दोस्त के परिजन के काम आ सकती है तो आप इस जानकारी को अपने उन दोस्तों और परिजनों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सहायता से फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम टि्वटर इत्यादि सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। इसी तरह के विषय पर जानकारी पढ़ने के लिए हमारे साथ बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here