Home राजनीति विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, अपने एनकाउंटर की जताई आशंका

विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, अपने एनकाउंटर की जताई आशंका

एक दिन पहले अहमदाबाद अचानक लोगो की नजरो से गायब हुए विहिप के फायरब्रैंड नेता प्रवीण तोगड़िया देर रात बेहोशी की अवस्था में मिले| मंगलवार को जब उन्हें होश आया तो प्रवीण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बनाया| उन्होंने केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी आईबी का दुरूपयोग कर उनकी आवाज को दबाए जाने के गंभीर आरोप लगाए| तोगड़िया ने कहा की उन्हें खबर मिली की दूसरे राज्य के पुलिस वाले उनका एनकाउंटर करने उनके घर आने वाले थे| इस खबर की जानकारी मिले के बाद वह खुद की घर से गायब हो गए| यही नहीं उन्होंने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया| उन्होंने कहा की अगर पुलिस उन्हें सरेंडर के लिए कहती है तो वह सरेंडर कर देंगे| प्रवीण तोगड़िया इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काफी भावुक हो गए और उनके आंसू भी झलक आए|

विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान, अपने एनकाउंटर की जताई आशंका

प्रवीण तोगड़िया ने कहा की वह काफी लम्बे समय से राम मंदिर बनाने, गोहत्या कानून बनाने, किसानों को लागत से डेढ़ गुना मूल्य दिलाने आदि के लिए जोर शोर से आवाज बुलंद किए हुए है| उन्होंने ये भी कहा की वह हिन्दुओं की तरफ से प्रमुखता से आवाज को उठा रहे है. यही कारन है की उनकी आवाज को बंद करने की कोशिश की जा रही है| उन्होंने केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी पर उन्हें डराने के आरोप भी लगाए| जिसके खिलाफ उन्होंने केंद्रीय सरकार को पत्र भी लिखा था| मेरी आवाज को दबाने के लिए मुझ पर जूठे आरोप लगाए जा रहे है| देश की एक जेल से दूसरी जेल में भेज कर मुझे डराने का काम किया जा रहा है|

प्रवीण तोगड़िया मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए| उन्होंने बताया की सोमवार को मकर संक्रांति के दिन राजस्थान पुलिस के अधिकारी उनकी गिरफ़्तारी के लिए एक काफिले के साथ उन्हें घर पर आए| जब में सुबह घर में पूजा पाठ कर रहा था तब एक व्यक्ति मेरे कमरे के घुस आया| बोला डॉक्टर साहब तुरंत छोड़ दो| आपके एनकाउंटर के लिए लोग आ रहे है| तोगड़िया ने जवाब में कहा की मैं मौत से नहीं डरता|

ये भी पढ़े- मीसा भारती और पति के खिलाफ दूसरी चार्जशीट हुई दाखिल, कोर्ट ने लगाई ईडी को फटकार

आर्मी डे पर भारतीय सेना की बड़ी कार्यवाही, पुंछ सेक्‍टर में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर

तोगड़िया ने राज्य की पुलिस उनके पीछे होने का आरोप भी लगाया| उन्होंने पूछा की गुजरात पुलिस ने उनके घर का सर्च वारंट क्यों निकला? उन्होंने बताया के वह घर से ऑटो में सवार होकर निकले और रास्ते में उन्होंने राजस्थान के गृहमंत्री और अन्य लोगो से पूछा की क्या सच में उन्हें गिरफ्तार करने का कोई प्लान है जब मीडिया ने उनसे पूछा की आपको कोण डरा रहा है? तो तोगड़िया ने कहा की इसका जवाब वह समय आने पर सबूतों के साथ देंगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here