Home राजनीति गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटो पर आज डाले जा...

गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटो पर आज डाले जा रहे है वोट|

गुजरात में चुनाव अब चरम पर है, कल गुजरात में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार करने का आखरी दिन था और सभी राजनितिक पार्टियों ने जम कर रैलिया और जनसभाओ को सम्भोधित किया| बता दें की गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीट है जिन पर दो चरणों में चुनाव होने है|

गुजरात में पहले चरण के लिए मतदान कल यानि की 9 दिसम्बर शनिवार को होंगे| पहले चरण के तहत 89 असेंबली सीटो पर वोट डाले जाएंगे| इन 89 विधानसभा सीटो पर 4.33 करोड़ वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे| वही दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा| जिसमे बाकि बची सभी सीटो 93 पर वोट डाले जाएगे|

गुजरात में पहले चरण के तहत कल 89 विधानसभा सीटो पर डाले जाएंगे वोट|

गुजरात में पहले चरण के लिए मतदान की प्रकिरिया सुबह 8 बजे से शुरू होगी और श्याम 5 बजे तक चलेगी| पहले चरण को सुचारू रूप से निपटाने के लिए 24,689 पोलिंग बूथ बनाए गए है| गुजरात के फर्स्ट फेज के इलेक्शन के लिए कुल 2,12,31,652 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमे 1,11,05,933 पुरुष तथा  1,01,25,472 महिला मतदाता हैं।

गुजरात ओपिनियन पोल 2017, कौन जीतेगा गुजरात इलेक्शन 2017?

गुजरात चुनावो के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र|

चुनाव आयोग के मुताबिक 247 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में पंजीकृत हैं| 29 लोग NRI वोटर है और सशस्‍त्र बलों के 6,014 मतदाता है| उम्र के हिसाब से अबसे अधिक उम्र के 26-40 साल के बीच के है| जिनकी संख्या 78,68,876 है, वही 41-60 साल के मतदाताओं की बात करे तो इनकी संख्‍या 70,31,523 है|

60 साल से अधिक के मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्‍या पुरुष मतदाताओं के मुकाबले ज्यादा है| इस उम्र के महिला मतदाता की संख्या 14.71 लाख है, वही रुष मतदाताओं की संख्‍या 13.30 लाख है।

गुजरात की जिन 89 सीटों पर पहले चरण के तहत वोट डाले जाएगे, उन सीटो से 977  उम्‍मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है| सबसे अधिक उम्मीदवार जामनगर ग्रामीण सीट पर हैं 27, वही झगड़िया और गांडवी में सबसे कम 3 उम्मीदवार है| ये दोनों ही सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है| गुजरात चुनाव के पहले चरण में 27,158 EVM का इस्तेमाल किया जा रहा है जिनमे VVPAT का इतेमाल किया जाएगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here