Home राजनीति शीला दीक्षित ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए AAP पार्टी के साथ...

शीला दीक्षित ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए AAP पार्टी के साथ गठबंधन से किया इंकार

शीला दीक्षित ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए AAP पार्टी के साथ गठबंधन से किया इंकार: दिल्ली की पूर्व सीएम और कांग्रेस पार्टी की वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आज मंगलवार यह साफ कर दिया है की आने वाले लोकसभा चनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा| शीला ने आगे कहा की कांग्रेस पार्टी अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी| आपको बता दें की पिछले कुछ समय से यह खबर चल रही थी की आप पार्टी और कांग्रेस के बीच आगामी चुनाव के लिए गठबंधन हो सकता है| अब शीला दीक्षित ने इस प्रकार की सभी खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया है| शीला ने कहा की यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है|

शीला दीक्षित ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए AAP पार्टी के साथ गठबंधन से किया इंकार

कई मीडिया न्यूज़ में खबर चल रही थी की दिल्ली की लोकसभा की सात सीटों के लिए दोनों पार्टियों के बीच ‘3+3+1’ के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर तकरीबन सहमति बन गई है| इसका अर्थ यह था की कांग्रेस और आप पार्टी 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर चुनावी मैदान में उतर सकते है| अब दिल्ली कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद इन सभी खबरों पर पूरी तरह से विराम लग गया है| कांग्रेस और आप पार्टी में आम चुनाव के लिए कोई गठबंधन नहीं होगा|


बता दें की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी से गठबंधन की इच्छा जाहिर की थी लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनकी मांग को तरजीह नहीं दी| जिसके बाद बीते शनिवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली लोकसभा की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है| आप ने नई दिल्ली से बृजेश गोयल, पूर्वी दिल्ली से आतिशी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप कुमार पांडे, दक्षिण दिल्ली से राघव चढ्ढा, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और उत्तर पश्चिम दिल्ली से गगन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ऐसी खबरें थी की शीला दीक्षित शुरू से ही आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ रही है| आप के इतिहास को देखते हुए वह नहीं चाहतीं कि उसके साथ दोबारा किसी तरह का गठबंधन हो। पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट पर शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित चुनाव लड़ते आए हैं। आप ने इस सीट पर आतिशी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here