Home राजनीति कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: राहुल गांधी ने भरा नामांकन|

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: राहुल गांधी ने भरा नामांकन|

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा| कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में इस दौरान पार्टी के बड़े नेता भी मौजूद रहे| खबरों के अनुसार पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, कर्नाटक के सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के वीरभद्र सिंह, पुडुचेरी के वी.नारायणस्वामी, मेघालय के मुकुल संगमा और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे| राहुल गाँधी के प्रस्तावको के तौर पर अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हिस्सा लिया|

राहुल गाँधी के समर्थन में कांग्रेस शासित राज्यों के प्रमुख, वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रतिनिधि दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वाटर में इस दौरान मोजूद रहे| राहुल गाँधी 10.30 बजे के आस पास कांग्रेस मुख्यालय पहुँचे और पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा| मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए केवल राहुल गाँधी ने ही उम्मीदवारी के लिए नामांकन दिया| उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया| मुलापल्ली रामचंद्रन इस चुनाव के निर्वाचन अधिकारी बनाए गए| रामचंद्रन ने आईएएनएस को बताया की कई राज्यों से 90 नामांकन फार्म लिए गए, लेकिन इसमें से किसी को भी अभी जमा नहीं किया गया| राहुल गाँधी कांग्रेस मुख्यालय जाने से पहले पूर्व पप्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के घर पहुंच और उसके बाद नामांकन के लिए निकले|

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: राहुल गांधी ने भरा नामांकन|

राहुल गाँधी के नामांकन प्रकिया पूरी होने के बाद मनमोहन सिंह ने मडिया से बात करते हुए कहा की सोनिया गाँधी ने 19 साल तक पार्टी की सेवा की| राहुल गाँधी पार्टी को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे|

ये भी पढ़े- पूर्व एयर चीफ का खुलासा- 26/11 के बाद एयरफोर्स करने वाला था, सर्जिकल स्ट्राइक पर UPA सरकार ने नहीं दी हरी झंडी|

कनॉट प्‍लेस में शर्मनाक हरकत – ऑफिस की छत पर लड़की का हाथ पकड़ करने लगा हस्‍तमैथुन|

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के लिए राहुल गाँधी के अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल नही किया|

आज कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गाँधी के नामांकन पत्र भरने के समय अहमद पटेल, शीला दीक्षित, जितिन प्रसाद, वी नारायणसामी, अशोक गहलोत, तरूण गोगोई, सुशील कुमार शिंदे और ज्योतिरादित्य सिंधिया मोजूद रहे|

बता दें की कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गाँधी का चयन होना लगभग तय है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here