Home राजनीति गुजरात चुनावो के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र|

गुजरात चुनावो के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र|

गुजरात में कल पहले चरण के लिए मतदान किए जाएंगे और आज एक दिन पहले बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया| हलाकि इस बीजेपी पार्टी ने अपना विसन डॉक्यूमेंट संकल्प पत्र के नाम से जारी किया| गुजरात बीजेपी ने अपने इस मैनिफेस्टो गुजरात की जनता को लुभाने की लिए कई लुभावने वादे किए है| गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतूभाई वघानी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल वादों पर कहा की ये सब योजनाए गुजरात में पहले से ही चल रही है|

गुजरात चुनावो के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र|

बीजेपी के संकल्प पत्र को वित् मंत्री अरुण जेटली ने जारी किया| इस मोके पर उन्होंने कहा की बीजेपी की अगुवाई वाली गुजरात सरकार और उसके विकास की जानकारी दी| अरुण जेटली ने आगे कहा की अगर मै इस घोषणा पत्र के बारे एक लाइन में बताऊ तो हम मौजूदा विकास दर को बनाए रखना चाहते है| पिछले 5 सालो को अगर देखा जाए तो गुजरात की जीडीपी 10 फीसदी के पास रही है, जो की भारत के बड़े राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है|

ये भी पढ़- गुजरात मतदाता सूची 2017, जाने कैसे चेक करे वोटर स्लिप में अपना नाम?

इंडिया टीवी ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी की बन सकती है गुजरात में सरकार|

अरुण जेटली ने बीजेपी का विज़न डॉक्यूमेंट जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर निशाना साधा और कहा की कांग्रेस राज्य में जाति की राजनीति कर रही है| जो गुजरात के विकास के लिए सही नही है|

गुजरात में अभी चुनावी माहोल है और सभी पार्टिया एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में कोई कसार नही छोड़ रही| कल कांग्रेस के नेता मणिशंकर अयर ने प्रधानमंत्री को नीच कहा जिसे बीजेपी पार्टी ने हाथोहाथ लिया और कांग्रेस पार्टी और अयर पर हमले किए|
हलाकि बाद में मणिशंकर अयर ने अपने इस शर्मनाक बयान पर माफ़ी भी मांग ली| कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर| पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया|
कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने नेताओ को सर्कुलर जारी कर प्रधानमंत्री और अन्य किसी भी व्यक्ति विशेष के बारे में बोलते वाफ्त अपने शब्दों पर काबू रखने को कहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here