Home भारत मौसम विभाग ने आज और कल पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी...

मौसम विभाग ने आज और कल पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी आने की सम्भावना जताई

मौसम विभाग ने आज और कल पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी आने की सम्भावना जताई: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में धुंध की जादार लगातार छाई हुई है, वही गर्मी के कारण भी लोगों का जीना दूभर हो रखा है| मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया की शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी आने की सम्भावना है| धूल भरी आंधी पश्चिमी यूपी में ही नहीं बल्कि पडोसी राज्य राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ और दिल्ली में भी 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी चलने की उम्मीद है|

मौसम विभाग ने आज और कल पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी आने की सम्भावना जताई

शुक्रवार यानि की आज पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की फुल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है| 17 और 18 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश आने की उम्मीद जताई गई है| बीते गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास में एरिया में धुंध की जादार बिछी रही| मौसम के जानकारों का कहना है की धूल की जादार से बारिश ही राहत दिला सकती है|

आसमान में धूल की जादार से लोगों को उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है| मुरादाबाद में दिल ढलने के साथ ही तापमान में तेजी दर्ज की गई| उमस की वजह से लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| मौसम विभाग ने उमस में और वृद्धि होने की सम्भावना जताई है|

उत्तरखंड में धूल भरी आंधी की वजह से लोगों ठीक से साँस नहीं ले पा रहे है| राजधानी देहरादून में हवा में प्रदुषण की मात्रा को खतरनाक स्तर पर पाया गया|

दिल्ली में भी काफी दिनों से धूल की चादर छाई हुई है| दिल्ली और एनसीआर में प्रदुषण इस समय काफी खतरनाक स्तर पर पहुँच चूका है| बताया जा रहा है की दिल्ली और उसके आस-पास इ इलाकों में फिलहाल इस धूल से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here