Home भारत बिहार दिवस 2023: पढ़िए! बिहार से जुड़ी 10 मुख्य बातें | Bihar...

बिहार दिवस 2023: पढ़िए! बिहार से जुड़ी 10 मुख्य बातें | Bihar Facts in Hindi

बिहार दिवस 2023: पढ़िए! बिहार से जुड़ी 10 मुख्य बातें भारत के उत्तर में स्तिथ बिहार का जन्म दिवस है| आज ही के दिन साल 1912 में बिहार राज्य की स्थापना हुई थी| आज ही के दिन ब्रिटिश सरकार ने बंगाल प्रेसीडेन्सी से बिहार को अलग करके बिहार राज्य की स्थापना की थी| बिहार दिवस पहली बार बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने साल 2010 में मनाया था| बिहार दिवस के 111 साल पूर्ण होने पर आपके लिए बिहार से जुड़ी विशेष बातें आपके लिए पेश कर रहे है|

बिहार दिवस मैसेज, SMS, शायरी, स्टेटस, इमेज

बिहार दिवस 2019: पढ़िए! बिहार से जुड़ी 10 मुख्य बातें

Bihar Facts in Hindi | बिहार दिवस (Bihar Diwas 2023)

बिहार दिवस के मौके पर पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सभी बिहार वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी है| इस अवसर पर पीएम मोदी ने लिखा “वीरों और महापुरुषों की धरती बिहार के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि प्रगति के पथ पर बढ़ चला यह प्रदेश विकास के नित नए मानदंड स्थापित करता रहे.”

बिहार के (बिहारी) पर स्टेटस शायरी कोट्स | Bihar (Bihari) Quotes Status Shayari in Hindi

1. बिहार शब्द (संस्कृत और पाली शब्द) विहार (मठ या Monastery) से बना. बिहार बौद्ध संस्कृति का जन्म स्थान है, जिस वजह से इस राज्य का नाम पहले विहार और उससे बिहार बना.
2. बिहार को पहले मगध नाम से जाना जाता था| बिहार की राजधानी पटना का नाम पहले पाटलिपुत्र था|
3. भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बिहार से तालुक रखते थे|
4. हिंदु पुराणों के अनुसार माता सीता का जन्म भी बिहार में हुआ| इसी राज्य में भगवान राम और माता सीता का मिलन भी हुआ|
5. बिहार से ही बुद्ध और जैन धर्म की उत्पत्ति हुई| इसी राज्य में भगवान बुद्ध और महावीर का जन्म हुआ|
6. बिहार में ही दुनिया के सबसे पुराना विश्वविद्यालय (नालंदा यूनिवर्सिटी) है| 12वीं शताब्दी के बाद इस खूबसूरत स्थान के साथ तोड़-फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया. इस स्थान के खंडहर हो जाने के बावजूद साल 2016 में इस स्थान को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज (UNESCO World Heritage) में शामिल किया गया|
7. बिहार में ही एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला (सोनपुर मेला) लगता है. बिहार के सोनपुर इलाके में यह मेला हर साल नवंबर-दिसंबर (कार्तिक पूर्णिमा) में लगता है.

बिहार दिवस मैसेज, SMS, शायरी, स्टेटस, इमेज

8. इस राज्य में भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक माने जाने वाला मुंडेश्वरी मंदिर मौजूद है. ये मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती का है.
9. विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञ आर्यभट भी बिहार से थे.
10. यौन संबंधों पर लिखी गई सबसे मशहूर किताब कामसूत्र को लिखने वाले लेखक वात्स्यायन भी बिहार से थे.
11. सिखों के 10वें गुरु (गुरु गोबिंद सिंह) का जन्म भी बिहार में हुआ. हरमिंदर तख्त (पटना साहिब) पटना में है.
12. बिहार के वैशाली जिले को दुनिया का पहला गणतंत्र माना जाता है. इसी जगह पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था.
13. भारत के प्रसिद्ध सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, विक्रमादित्य और अशोका नाता भी बिहार से रहा है।

Bihar Diwas 2022 Wishes Quotes Shayari Status in Hindi | बिहार दिवस मैसेज, SMS, शायरी, स्टेटस, इमेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here