Home भारत दिल्ली से सटे, नोएडा के अपार्टमेंट्स में पकडे गए नक्सली

दिल्ली से सटे, नोएडा के अपार्टमेंट्स में पकडे गए नक्सली

दिल्ली से सटे, नोएडा के अपार्टमेंट्स में पकडे गए नक्सलीछत्तीसगढ़ में बसे जंगलों में नक्सलियों द्वारा किये गए हमलों के बारे में बार अख़बारों में पढ़ते हैं। नक्सलवाद ज्यादा तर अपने कसबे या बेस जगलों में ही बनाता है। ताकि घनी आबादी के बीच ये लोग चुप कर वार कर सकें। लेकिन आज जो खबर सामने आयी है, उससे ये बात साफ हो जाती है की इनके कदम अब हमारी देश की राजधानी की तरफ भी बढ़ने लगे हैं और अब पुलिस को और भी सतर्कता बरतने के जरूरत है।

noida-naxali-580x395

कल रात देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के हिंडन अपॉर्टमेंट से नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। छह महीने से भी ज्यादा समय से रह रहे ये लोग किसी बड़ी प्लानिंग में लगे थे। अब पुलिस पूछताछ चल रही है। बता दें कि पुलिस ने रात 6 और सुबह 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा के हिंडन अपार्टमेंट के कमरा नंबर 102 में रात 9 बजे जैसे ही पुलिस पहुंची पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कमरा नंबर 102 में कुछ लोग छह महीने से भी ज्यादा समय से रह रहे थे, लेकिन किसी को भी नहीं मालूम था कि ये लोग कौन हैं और करते क्या हैं? कल रात खुलासा हुआ कि ये सभी नक्सली हैं।

आरोपियों के पास से छह पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस मिले हैं।बताया जा रहा है कि इस फ्लैट में रह रहे नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्लान बना रहे थे। पुलिस और एसटीएफ की टीम इन लोगों पर लंबे समय से नजर रख रही थी।

गिरफ्तार नक्सलियों में से तीन बिहार के और तीन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। अपने अपने इलाके में ये सभी वांटेड हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो स्थानीय अपराधियों के साथ मिलकर ये लोग लूट, अपहरण और हत्या का प्लान बना रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here