Home भारत जब LG हाउस के बहार डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर फेंकी स्याही

जब LG हाउस के बहार डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर फेंकी स्याही

जब LG हाउस के बहार डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर फेंकी स्याहीउप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर उप राज्यपाल कार्यालय एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। जिस व्यक्ति ने स्याही फेंकी उसका कहना है वह सिसोदिया के फ़िनलैंड वाले दौरे से बहुत नाराज है। जब उन्होंने पूरे विश्व के सामने सरे आम भारत की बेज़ती करवा दी। सिसोदिया कर में बैठने ही वाले थे की उनपर बृर्जेश शुक्ल ने स्याही फेंक दी। स्याही सिसोदिया के कपड़ों और सर पर लग गयी।

126084-manish

सिसोदिया का कहना है की उनके पर स्याही से किया गया यह हमला ‘ भाजपा और कांग्रेस की गंदी राजनीति ’ का प्रतिबिंब है। शुक्ला ने कहा कि वह उप मुख्यमंत्री की उस वक्त की गई फिनलैंड यात्रा से नाराज था जब राजधानी डेंगू और चिकुनगुनिया जैसे स्वास्थ्य संबंधी संकट से जूझ रही थी। आप नेता कल रात ही फिनलैंड से राष्ट्रीय राजधानी लौटे हैं। उप राज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें शनिवार को देश लौटने के लिए कहा था। हालांकि वह अपने निर्धारित दौरे के तहत कल रात ही वापस लौटकर आए हैं।

हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सिसोदिया ने कहा, ‘ दिल्ली सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा की दिशा में काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं, लेकिन कांग्रेस और भाजपा स्याही पर काम कर रही है। उनका दिल्लीवालों से कोई लेना देना नहीं है। उनका लक्ष्य केवल हमारे कदमों को रोकना है। यह भाजपा और कांग्रेस की गंदी राजनीति है।’

उन्होंने भाजपा शासित नगर निकायों को ‘शहर में फैली गंदगी’ साफ करने की चुनौती दी और कांग्रेस की अलोचना करते हुए कहा कि उसने अपने कार्यकाल के दौरान राजधानी में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को ‘बर्बाद’ कर दिया। सिसोदिया ने कहा, ‘ हम विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं इसलिए वे ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। ’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here