Home हेल्थ सावधान: ठंडा पानी पीने से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

सावधान: ठंडा पानी पीने से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

सावधान:ठंडा पानी पीने से होते हैं ये 5 बड़े नुकसान: गर्मियों से राहत पाने के लिए हम सभी ठंडा-ठंडा पानी पीने के लिए उत्साहित रहते है| ठंडा पानी बेशक प्यास ना बुझाए लेकिन कागि राहत देता है| लेकिन कई बार देखा गया है की ठंडा पानी पीने के शौकीन लोग इसको लेकर अक्सर शिकायत करते देखे गए है| हमे से अधिकतर लोगों गर्मियों में यह कहते हुए पाए जाते है की ‘नॉर्मल पानी से प्यास नहीं मिटती, जरा ठंडा पानी पीना होगा…’ और इसी बहाने के साथ बेझिझक काफी मात्रा इ ठंडा पानी पीते है| ठंडे पानी से मन और शरीर को मिलने वाली ठंडक हमें यह नहीं बताती की यह हमारी सेहत के लिए कितना हानिकारक है| अगर आप भी ठंडा पानी पीते है तो आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद जान जाएँगे की ठंडा पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक हो सकता है|

thanda pani pine ka nuksan

1. गर्मियों में ठंडा पानी पीने से भले ही आपके मन को सुकून मिले लेकिन यह आपके दिल के लिए अच्छा नहीं है| बता दें की ठंडा पानी दिल की गति को कम कर देता है| ठंडा पानी वेगस तंत्रिका को प्रभावित करता है, जिससे की दिल की गति कम हो जाती है|

2. ठंडा पानी पीने से पेट की समस्या होने का खतरा रहता है| ठंडा पानी पीने पाचन क्रिया में रूकावट आती है| ठंडा पानी पीने से नसे सिकुड़ जाती और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है| इसी की वजह से पेट की समस्या उत्पन हो जाती है| अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो आज ही ठंडा पानी पीना कम कर दें|

3. अक्सर आपने बड़े लोगों से सुना होगा की ठंडा पानी पीने से गला खराब होता है| अगर आपको ये बड़े लोगों की टोकने की आदत लगती है तो आप गलत है| यह बात सच है की ठंडा पानी पीने से श्वसन तंत्र में म्युकोसा नाम की सुरक्षात्मक परत संकुलित हो जाती है, जिससे गला ख़राब हो सकता है

4. ठंडा पानी आपके खाने के पोषक तत्वों को खत्म कर देता है. अगर आप पोषक आहार लेने के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं, तो समझ जाईए कि आपने कुछ पोषक आहार नहीं खाया. आदमी के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है और जब हम कोई ठंडी चीज़ पीते हैं, तो उसे शरीर के तापमान के बराबर लाने में शरीर को ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है. अगर आप ठंडा पानी नहीं पीते तो यही ऊर्जा भोजन के पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में काम आती है.

5. ठंडा पानी पीने वाले लोगों में अक्सर कब्ज की समस्या रहती है| जैसा की हम सभी जानते है की ज्यादा ठंडा पानी पीने से चीजें जम जाती है, ठीक उसी प्रकार हमारे शरीर में अधिक ठंडा पानी चीजों को कठोर बना देता है, जिससे कब्ज और बवासीर की समस्या होती है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here