Home सुर्खियां अंगूरलता डेका कौन हैं, जिसने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर...

अंगूरलता डेका कौन हैं, जिसने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जाने पूरा मामला !

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं कि आखिरकार अंगूरलता डेका कौन है? जिसने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं!, जहां दोस्तों की जानकारी बता दें कि अंगूरलता डेका (Angoorlata Deka) ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जबर्दस्त हमला बोला। यही नहीं बल्कि अंगूरलता ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है, अभी जो ताजा जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अंगूरलता ने कांग्रेस नेता के खिलाफ असम की राजधानी दिसपुर में एक पुलिस  स्टेशन में यह मामला दर्ज कराया है, तो चलिए जानते है आखिरकार पूरा मामला क्या है ?

Who is Angoorlata Deka, who has made serious allegations against Congress party leader Rahul Gandhi, know the whole matter! | राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में क्या लिखा था ?

अंगूरलता डेका का राहुल गांधी पर क्या आरोप है ?

अंगूरलता डेका (Angoorlata Deka) ने अपनी शिकायत ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने असम की जनता की भावनाओं को आहत किया है, अंगूरलता का कहना है की राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ‘गुजरात से पश्चिम बंगाल’ लिखा, परंतु इस ट्वीट में असम या पूर्वोत्तर के किसी अन्य राज्य का नाम शामिल नहीं था।

अंगूरलता डेका का कहना है की राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के माध्यम से पूर्वोत्तर के लोगों के साथ-साथ असम की जनता का भी अपमान किया है, अंगूरलता ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि क्या वह असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्य भारत का हिस्सा नहीं मानते ? यही कारण है कि उन्होंने राहुल के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए, उनके खिलाफ असम की राजधानी दिसपुर में एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक यह शिकायत 10 फरवरी 2022 को दर्ज कराई गई थी।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में क्या लिखा था ?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया था कि हमारी एकता में ही शक्ति है। हमारी संस्कृति की एकता, विविधता में एकता, भाषाओं की एकता, लोगों की एकता और राज्यों की एकता हमारी ताकत है। राहुल अपने इस ट्वीट में आगे लिखते है, कि कश्मीर से केरल तक. गुजरात से पश्चिम बंगाल तक। भारत हर रंग में खूबसूरत है। भारत की आत्मा को अपमानित मत कीजिए।

अंगूरलता डेका कौन हैं (Who is Angoorlata Deka)?

आपकी जानकारी के बता दे कि अंगूरलता डेका असम (Assamees Actress Angoorlata Deka) की मशहूर अभिनेत्री है। यही नहीं बल्कि वह भारतीय जनता पार्टी की विधायक और भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की अध्यक्ष भी है। अंगूरलता का जन्म 31 जनवरी 1986 में हुआ था, वह मूल रूप से असम के नलबाड़ी की निवासी है। अंगूरलता डेका  को प्यार से अंगू (Angoo) भी कहा जाता है। राहुल गांधी के ट्वीट पर आपका क्या कुछ कहना है आपकी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here