Home सुर्खियां PM मोदी ने की अक्षय की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की तारीफ,...

PM मोदी ने की अक्षय की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की तारीफ, जानें ट्वीट पर क्या कहा?

PM मोदी ने की अक्षय की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की तारीफ, जानें ट्वीट पर क्या कहा? :- अभिनेता अक्षय कुमार अपने काम के जरिये देश की जनता को कई सन्देश देते रहते है फिर चाहे वो बात फौज़ियो के परिवार को आर्थिक मदद , देश के सम्मान की या देश की लड़कियों को आत्मरक्षा सीखने की। अक्षय कुमार हर जगह आगे रहते है। उन्हें अपने देश के प्रति अपना फर्ज़  पता  होता है।  वो एक ज़िम्मेदार नागरिक है।  इसी तरह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में भी बढ़ चढ़ कर  हिस्सा लिया।

PM मोदी ने की अक्षय की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की तारीफ

अक्षय कुमार स्वछता अभियान को रखते हुए निर्देशक नारायण सिंह की फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा कर रहे है जिसके प्रोडूसर नीरज पांडेय और अक्षय कुमार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्या भूमिका में है।  इसके आलावा इस  फिल्म में दिवेंदु शर्मा, सुधीर पांडे, शोभा खोटे और अनुपम खेर महत्वपुर्ण भूमिका में हैं। 

अक्षय कुमार ने  इस फिल्म के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से भी इस बारे में मिलकर बातचीत की थी।  प्रधानमंत्री मोदी भी इस फिल्म के टाइटल को सुन कर काफी खुश हुए थे उंहोने ट्वीट करके लिखा था की  ‘’स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने में यह एक अच्छी कोशिश है। स्वच्छ भारत के लिए 125 करोड़ भारतीयों को काम जारी रखना होगा। ” पीएम मोदी के ट्वीट को देखकर अक्षय कुमार ने भी ट्वीट किया और लिखा    “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ के बारे बताने का मौका मिला.

उनकी मुस्कान ने मेरा दिन बना दिया। ”  इसके जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाये देते हुए ट्वीट किया कि    ” मिलकर खुशी हु। मेरी शुभकामनाए। .’’   और फिर अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए उनका धन्यवाद किया और लिखा  ”बहुत बहुत धन्यवाद, सर वास्तव में यह काफी अच्छा रहा । ”   इस फिल्म में  कितना फायदेमंद है। औरो के लिए ही नहीं हमारे लिए भी  कितना उपयोगी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here