Home सुर्खियां बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई...

बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस|

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद आज सोमवार को देहांत हो गया| बता दें की अभिनेता शशि कपूर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे| शशि कपूर ने आज सोमवार को मुंबई में स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी आखरी साँस ली|

शशि कपूर अपने करियर में 160 फिल्मो में अभिनय किया जिसमे 148 हिंदी और 12 अंग्रेजी में थी| 1960 और 1980 के दशक में आई फिल्मे जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा उनके करियर की सुपर हिट फिल्मे थी|

बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस|

शशि कपूर को अपने शदन काम के लिए तीन बार नेशनल अवार्ड मिल चुका है| फिल्म जुनून जोकि 1979 में आई थी, इस फिल्म के निर्माता खुद शशि साहब थे| जिसको बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड भी मिला| शशि जी को बेस्ट एक्टर का वार्ड 1986 में फिल्म न्यू देल्ही टाइम्स के लिए दिया गया| 1994 में इन्हे फिल्म ‘मुहाफिज’ के लिए स्पेशल ज्युरी अवॉर्ड मिला|

 


शशि कपूर की पत्नी जेनिफर की कैंसर के कारण 1984 में ही मौत हो गई| जिसके बाद शशि साहब अकेले रहने लगे और धीरे धीरे उनकी तभियात ख़राब रहने लगी| आगे चल कर शशि साहब ने फ़िल्मी दुनिया से दूरी बना ली| साल 2011 में भारत सरकार ने शशि कपूर को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया| साल 2005 में इन्हे दादा साहेब पुरस्कार दिया गया|

अभिनेता शशि कपूर के निधन पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी|

अभिनेता शशि कपूर के निधन से बॉलीवुड सदमे में है और उन्हें अपने अच्छे अभिनय के लिए बॉलीवुड शशि कपूर को हमेशा याद रखेगा|

अभिनेता शशि कपूर के निधन पर बड़ी बड़ी हस्तियों का श्रधांजलि देने का तांता लगा है|

कोकिलाबेन अस्पताल के सीईओ ने बताया कि शशि साहब ने सोमवार की शाम को 5:20 बजे अंतिम सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here