Home सुर्खियां देखे – रामजस कॉलेज हिंसा के बाद क्या कहा मार्कण्डेय काटजू ने...

देखे – रामजस कॉलेज हिंसा के बाद क्या कहा मार्कण्डेय काटजू ने ABVP के लोगों को

देखे – रामजस कॉलेज हिंसा के बाद क्या कहा मार्कण्डेय काटजू ने ABVP के लोगों को :- रामजस कॉलेज हिंसा के बाद नेता, अभिनेता, खिलाड़ियों समेत कई नामी-गिरामी लोग इस मामले में कूद पड़े है। ताजा नामों में पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने ABVP की कड़ी निंदा करते हुए ABVP के लोगों को कड़ी फटकार लगाई है।

काटजू ने ट्वीट कर कहा है कि ABVP के लोग हमेशा कमजोर लोगों को ही क्यों धमकाते हैं? इन लोगों को मेरे पास आना चाहिए। मेरे पास एक डंडा है जो इनका इंतजार कर रहा है और यह डंडा बैचेन हुआ जा रहा है।

काटजू ने ये इसीलिए ABVP के लोगो को कहा है कि कुछ दिन पहले शहीद की बेटी गुरमेहर कौर ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक सन्देश डाला था। जिस पर उसको ढेर सारी धमकिया मिल रही थी। लड़की का कहना है की उसको ये धमकिया ABVP के लोग दे रहे है। इसीलिए काटजू लड़की के समर्थन में आ गए।

पिछले दिनों भारत के कनिष्ठ गृह मंत्री किरण रिजिजू ने कहा की कुछ लोग आज़ादी की अभिव्यक्ति का गलत फायदा उठाकर देश हिंसा का माहौल पैदा कर रहे है।

आप को बता दे की रामजस कॉलेज हिंसा का मामला क्या है। रामजस कॉलेज में एक फंक्शन में अपना भाषण देने के लिए उमर खालिद और शेहला रशीद को बुलाया गया था। इन दोनों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है। पिछले साल JNU में लगे देशद्रोह के नारो में इन दोनों का नाम शामिल है।

रामजस कॉलेज के फंक्शन को रोकने के लिए कुछ लोगो ने फंक्शन में तोड़ फोड़ की और पत्थर फेंके। इस के विरोध में AISA और SFI छात्र संगठन शामिल हुए और विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला।

ABVP ने कहा की हम DU में उमर खालिद और शेहला रशीद जैसे देशद्रोहियो को नही आने देंगे चाहे कुछ भी हो जाये। यही से मामला तूल पकड़ गया। पहले की तरह सारी पार्टिया जैसे कांग्रेस, वामपंथी दल, और अन्य पार्टी देशद्रोहियो के समर्थन में आ गयी।

अब ये मामला थमने का नाम ही नही ले रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here