Home सुर्खियां अगर ये हुआ तो भारत में मिलने लगेगा 250 रुपए लीटर पेट्रोल|

अगर ये हुआ तो भारत में मिलने लगेगा 250 रुपए लीटर पेट्रोल|

जरा सोचिए अगर आपको चुकाने पड़े एक लीटर पेट्रोल के लिए 250 रूपए| अगर ईरान और सऊदी अरब के बीच जो तनातनी हो रही है| अगर वो युद्ध के बदल गई तो आपको इसका हर्जाना चुकाना पड़ सकता है| इन दो देशो के बीच अगर युद्ध होता है तो ये सरकार की आपकी दोनों की जेब पर भारी पड़ सकता है| एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगर सऊदी अरब और ईरान युद्ध हुआ तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के दाम 200 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते है| इस हिसाब से भारत में 70 रुपए प्रति लीटर बिकने वाला पेट्रोल 250 प्रति लीटर तक मिलने लगेगा|

अगर ये हुआ तो भारत में मिलने लगेगा 250 रुपए लीटर पेट्रोल|

न्यूज18 हिंदी डॉट कॉम से बातचीत में केडिया कमोडिटी के एमडी अजय केडिया ने बताया की इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के दाम 200 डॉलर प्रति बैरल होने पर भारत में पेट्रोल के दाम 250 रुपए प्रति लीटर जा सकते है| इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड के दाम ढाई साल के उच्चतम स्तर पर है| जिसका कारण सऊदी अरब और ईरान के बीच तनाव है| अभी ब्रेंट क्रूड का दाम 62 डॉलर प्रति बैरल है|

अजय केडिया ने बताया की इस प्रकार के हालत होने की संभावनाएं कम ही है| ज्यादातर देश अब इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर शिफ्ट हो रहे है और आने वाले समय में तेल के खपत में कमी आएगी| क्रूड ऑयल सप्लाई करने वाले देशों में सऊदी अरब का कुल 20 फीसदी हिस्सा है| इसे में अगर सऊदी अरब तेल की सप्लाई रोकता है| तो तेल के दाम में तेजी से बढ़ोतरी होंगी|

1973 में हुए अरब-इस्राएल युद्ध के दौरान तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक ने तेल के दाम काफी तेजी से बढ़ाए थे| तब 25 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर दाम 55.51 डॉलर प्रति हो गए थे| तब अरब देशो ने इस्राएल के समर्थक देशो रोक लगा देइ थी जिसमे अमेरिका भी शामिल था|

सऊदी अरब और ईरान के बीच हमेशा से तनाव रहता है| दोनों ही देश धर्मतेल के इलाके जैसी बातो पर लड़ते रहे है जिसका नुकसान भारत जैसे देशो को भुगतना पड़ता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here