Home सुर्खियां उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, दिल्ली में ऑरेंज और हरियाणा...

उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, दिल्ली में ऑरेंज और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी, यूपी में 28 लोगों की मौत

उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, दिल्ली में ऑरेंज और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी, यूपी में 28 लोगों की मौत: उत्तर भारत में बीते कई दिनों से ठंड का कहर जारी है। अब उत्तर भारत में रहने वाले लोगों के लिए ठंड जानलेवा होती जा रही है। ठंड की वजह से यूपी में 28, झारखंड में 8 और बिहार में 11 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। कोहरे की वजह से हादसों में भी वृद्धि हुई है जिसकी वजह से भी का लोगों की जान चली गई है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की वजह से रेल, सड़क, और वायु यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। पडोसी राज्य हरियाणा में सर्द हवाओं की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिसार में तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, दिल्ली में ऑरेंज और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी, यूपी में 28 लोगों की मौत
उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, दिल्ली में ऑरेंज और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी, यूपी में 28 लोगों की मौत

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में कड़ाके की ठंड तो पड़ ही रही है साथी ही साथ दिल्ली में प्रदुषण का स्तर काफी खराब है। हरियाणा में कड़ाके की ठंड की वजह से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है वही दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गए है।

देश के 6 सबसे ठंडे मैदानी शहर

-0.6° चुरू

0.3° हिसार

0.3° हिसार

2.4° दिल्ली

3.0° नारनौल

3.1° दतिया

3.2° रोहतक

उत्तर भारत के राज्यों यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में कड़ाके की सर्दी की वजह से आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात गुजरी। राजस्‍थान के सीकर में तो पौधों पर शीत की बूंदें तक जम गई हैं। सीकर में शनिवार को न्‍यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का सितम जारी, अभी ओर लुढ़क सकता है न्यूनतम तापमान

दिल्ली से जाने वाली 21 ट्रेनों पर कोहरे का असर पड़ा है। ये ट्रेनें 2 से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं। दिल्ली से जाने वाली उड़ानों पर असर नहीं पड़ा है। खराब मौसम के चलते पुणे से शिर्डी जाने वाली दो उड़ानें रदद् कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here