Home सुर्खियां Russia Ukraine War Indian Student Death Karnataka | रूस और यूक्रेन की...

Russia Ukraine War Indian Student Death Karnataka | रूस और यूक्रेन की जंग में कर्नाटक के नवीन की मौत, Naveen कौन है ?

Indian Student Died in Ukraine: नमस्कार दोस्तों रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी गई जंग का खामियाजा एक भारतीय स्टूडेंट को उठाना पड़ा। खारकीव में पढ़ाई कर रहे एक 21 साल के भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई।इस स्टूडेंट का नाम नवीन है और वह कर्नाटका के चलागेरी का रहने वाला है।

Russia-Ukraine War LIVE Updates in Hindi | यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों ने लगाई मदद की गुहार, कहा- हमें बचा लो प्लीज

Naveen of Karnataka dies in the war between Russia and Ukraine, who is Naveen? | Indian Student Died in Ukraine | रूस और यूक्रेन की जंग में कर्नाटक के नवीन की मौत, Naveen कौन है ?

Russia Ukraine War Indian Student Death Karnataka

नवीन के मौत की पुष्टि खुद भारतीय विदेश मंत्रालय ने की। नवीन कर्नाटका के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के ग्रह जिले हवारी का रहने वाला है। घटना के बाद सीएम बोम्मई ने नवीन के घर पर फोन मिलाया और पूरे वारदात के बारे में जानकारी दी।

रूस यूक्रेन वॉर (रूस यूक्रेन युद्ध) कोट्स स्टेटस शायरी | Russia Ukraine Conflict Quotes Status Shayari for World War 3

रूस और यूक्रेन की जंग में कर्नाटक के नवीन की मौत!

सीएम बोम्मई ने नवीन के परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि वह नवीन के शव को लाने की पूरी कोशिश करेंगे। बीजेपी सांसद पी सी मोहन ने ट्वीट करते हुए कहां की मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ है की कर्नाटका के रानी बेनूर के रहने वाले नवीन कुमार कि आज सुबह खारकीव में मौत हो गई।

Naveen कौन है ?

वह एमबीबीएस के चौथे वर्ष के छात्र थे। नवीन की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ईश्वर परिवार को अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।

मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में हैं। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर से स्टूडेंट से खारकीव और कीव से निकलने की अपील की। नवीन के मौत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया।

Rahul Gandhi Tweet on Indian Student Died in Ukraine

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक भारतीय छात्र नवीन को यूक्रेन में जान गंवाने की दुखद खबर मिली। इनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं दोहराता हूं भारत सरकार के सुरक्षित निकासी के लिए एक रणनीति योजना की आवश्यकता है। हर मिनट कीमती है।

भारतीय स्टूडेंट नवीन के मौत के बाद विदेशी मंत्रालय गंभीर हो गया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि खारकीव में बिगड़ते हालात गंभीर चिंता का विषय है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता खारकीव में मौजूद भारतिय नागरिकों की सुरक्षा है।

हमने पहले ही रूसिं और यूक्रेन के दुतवासियो साथ मिलकर भारतीय स्टूडेंट को बाहर निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए थे। 24 फरवरी को यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष की शुरुआत के बाद हम दोनों देशों के संपर्क में है और अपने स्टूडेंट्स को बाहर निकालने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष किया जा रहा है।

इतने भारतीयों को यूक्रेन से निकाला गया !

नई दिल्ली में यूक्रेन और रूस के राजदूतों के साथ भी हम संपर्क करके स्टूडेंट को हर संभव मदद मुहैया करवा रहे हैं। विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत की ओर से पिछले कुछ समय से लोगों को निकालने की तैयारी की जा रही है। यूक्रेन की सीमा के पास बेलगोरोड में एक भारतीय टीम को तैनात किया गया है।

रूस यूक्रेन वॉर (रूस यूक्रेन युद्ध) कोट्स स्टेटस शायरी | Russia Ukraine Conflict Quotes Status Shayari for World War 3

हालांकि खारकीव और आसपास के शहरों में संघर्ष की स्थिति के कारण स्टूडेंट को बाहर निकालने में समस्या आ रही है। विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि हम अपने नागरिकों को बाहर निकालने में सक्षम है। 9000 से अधिक भारतीयों को यूक्रेन से बाहर लाया गया है। काफी बड़ी संख्या में अब सुरक्षित जगह पर है। यूक्रेन में फंसे हुए नागरिकों को बाहर निकालने के लिए अपनी तरफ से पूरी मेहनत की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here