Home सुर्खियां आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए बंदूक लेकर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री,...

आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए बंदूक लेकर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री, वीडियो हुआ वायरल|

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन एक आदमखोर तेंदुए को मरने के लिए बंदूक लेकर पहुँच गए| इसी दौरान उनका किसी ने उनका वीडियो बना दिया जो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है| इंडिया टुडे की खबर के अनुसार व्हाट्सप्प पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे मंत्री जी के हाथ में पिस्तौल नजर आ रही है और वह उस टीम के साथ है जो आदमखोर तेंदुए मारने के लिए गई हुई है |

आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए बंदूक लेकर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री, वीडियो हुआ वायरल|

बता दें की इस तेंदुए ने महाराष्ट्र के उत्तरी इलाके के जलगांव जिले के चालिस गांव में उत्पात मचाया हुआ है| बीते पिछले चार महीनो में इस तेंदुए ने 3 को अपना शिकार बनाया है| यह एरिया महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश दत्तात्रेय महाजन के क्षेत्र में आता है| जब महाजन को इस आदमखोर तेंदुए के बारे में सूचना मिली तो मंत्री महोदय वनविभाग की टीम के साथ इस तेंदुए को मारने के लिए निकल गए| बता दें की ये घटना कल सोमवार की है|

जब मंत्री जी से इस बारे में पूछा गया तो पता चला की मंत्री जी इस इलाके के दौरे पर थे और जब उन्हें आदमखोर तेंदुए के बारे में पता चला तो उन्होंने वनविभाग की टीम के साथ तेंदुए को मारने का फैसले किया|

दिल्ली में महिला जज को अगवा करने की कोशिश, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

लालू यादव की सुरक्षा घटने पर तेज प्रताप को आया गुस्सा, बोले- नरेंद्र मोदी की खाल उधड़वा लेंगे|

खबर के अनुसार तेंदुआ वह से बच निकलने में सफल रहा और मंत्री समेत वनविभाग की टीम तो खाली हाथ ही वापिस आना पड़ा | एनसीपी के नेता नवाब मलिक वन कानूनों के नियम के उलंघन करने पर मंत्री जी को गिरफ्तार करने की मांग की है| उनको तुरंत अपना पद्द छोड़ने की भी मांग की है| उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से इस मामले पर क़ानूनी कर्येवाही करने को कहा है| अगर सरकार ऐसा नही करती है तो हम इस मामले को वनविभाग के सामने उठाया जाएगा|

ऐसा पहली बार नही है की माहाराष्ट्र के ये मंत्री विवादों में है, इससे पहले भी महाजन विवादों में रहे है| कुछ समय पहले वह शारीरिक रूप से अक्षम स्कूली बच्चों के कार्यक्रम में रिवॉल्वर लेकर पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here