Home सुर्खियां क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार से...

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार से महिला को कुचलने का मामला|

शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में टीम इंडिया के सदस्य और टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के पिता की कर से एक महिला का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है| घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई| इस मामले में कोल्हापुर पुलिस ने अजिंक्य रहने के पिता जो एक्सीडेंट के वक्त कार चला रहे थे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|

जिस समय ये घटना हुई उस समय पूरा रहाणे परिवार कार में ही मौजूद था| पूरा रहाणे परिवार मुंबई जा रहा था| मिडिया की खबरों के अनुसार अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे गुरुवार सुबह चार बजे नेशनल हाईवे 4 पर अपनी हुंडई आई-20 से यात्रा कर रहे थे| बताया जा रहा है की इनकी कर काफी तेज गति से गुजर रही थी| कंगल इलाके में कार से कर चालक न अपना नियंत्रण खो दिया और आशा कांबले नाम की महिला को टकर लग गई| इस एक्सीडेंट में आशा को बुरी तरह से चोट लगी और बाद में अस्पताल में इलाज करने के दौरान आशा की मौत हो गई|

क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार से महिला को कुचलने का मामला|

ये अजिंक्य रहने के लिए बेहद ही दुःख की खबर है| बता दें की अजिंक्य रहने इस समय टीम इंडिया के साथ है और श्रीलंका के साथ हो रही एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा है| दो हफ्ते बाद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी जाना है| ऐसे में परिवार पर ये मुसीबत आना काफी दुःख की बात है| अभी तक इस पर अजिंक्य रहाणे की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है|

ये भी पढ़े- ट्रिपल तलाक बिल को सरकार ने दी हरी झंडी, शीतकालीन सत्र के पहले दिन हुआ बड़ा फैसला|

उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा के परिणाम आज होंगे घोषित, जाने कैसे करे डाउनलोड स्कोर कार्ड?

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की शुरूआती जाँच शुरू कर दी है| जैसे ही हमे इस मामले से जुडी ताजा जानकारी मिलेगी तो हम आपके साथ इस पोस्ट के माध्यम से साँझा करेंगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here