Home भारत कश्मीर : नमाज़ के बाद हुई झड़प में युवक की मौत, कर्फ़्यू...

कश्मीर : नमाज़ के बाद हुई झड़प में युवक की मौत, कर्फ़्यू जारी

कश्मीर : नमाज़ के बाद हुई झड़प में युवक की मौत, कर्फ़्यू जारी :- ईद की नमाज़ के बाद हुई ,प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प के बीच एक 24 साल के युवक की मौत हो गई। युवक का नाम मुर्तजा बताया गया है। पहले ही हालात बिगड़े हुए थे अब और बत्तर हो गए हैं, कश्मीर में अभी भी कर्फ़े जारी।

kahsis

कई सालों बाद ऐसा हुआ है की सरकार ने कश्मीर के सभी 10 जिलों में, ईदगाह के दिन कर्फ़े लगा दिया है। घाटी की निगरानी निरंतर हेलीकॉप्टरों एवं ड्रोन्स द्वारा की जा रही है। ज़रा सी भी शंका होने पर तुरंत सुरक्षा बलों को सूचित कर दिया जाता है।

71वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र की शुरूआत आज न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर हो रही है. सेना को तैयार रहने के लिए कहा गया है। यदि घाटी में ताजा हिंसा भड़कती है तो सेना हस्तक्षेप करेगी। घाटी में पिछले दो माह से भी ज्यादा समय से तनाव व्याप्त है और अब तक 75 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

वर्ष 1990 में राज्य में आतंकवाद के पैर फैलाने के बाद से यह संभवत। पहली बार है, जब ईद के मौके पर घाटी में कर्फ्यू लगा है। सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टरों और ड्रोनों के जरिए आसमान से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कुछ इलाकों में लोगों के जुटने पर ड्रोन सुरक्षा बलों को पहले ही चेतावनी दे देंगे। अलगाववादियों की ओर से हिंसा की आशंका के बीच सुरक्षा बल बड़ी संख्या में सड़कों पर तैनात हैं।

विरोध प्रदर्शनों के दौरान अलगाववादी महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल ‘ढाल’ के तौर पर करते हैं। जिसके कारण ऐसी झड़प में घायलों की संख्या बढ़ जाती है। आतंकवाद के उभार के बाद 26 साल में यह पहली बार है कि जब यहां ईदगाह और हजरतबल मस्जिदों में ईद की नमाज आयोजित नहीं की जाएगी।लोगों को स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति होगी।

इस बीच जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग शहर में सोमवार की शाम एक पुलिस थाने पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात पुलिसकर्मियों सहित 17 लोग घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here