Home सुर्खियां जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन से सैन्य चौकी को पहुंचा नुकसान, 6 जवानो के लापता...

जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन से सैन्य चौकी को पहुंचा नुकसान, 6 जवानो के लापता होने की खबर|

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में भारतीय सैन्य चौकी को हिमस्खलन के कारण लुकसान पहुंचा है| इंडियन एक्संप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना के 6 जवान भी लापता हो गए है| जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की देर रात सोमवार को गुरेज सेक्टर में सीमा रेखा के पास बक्तूर में एक सैन्य चौकी के पास हिमस्खलन हुआ जिसने सैन्य चौकी को अपनी चपेट में ले लिया| कुछ सैनिक का पता नहीं चल पाया है, उनकी खोज में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, तलाशी अभियान में बर्फबारी रुकावट कड़ी कर रही है| गुरेज सेक्टर के तुलैल में आए हिमस्खलन के कारण सेना का एक पोर्ट लापता है| जिन्हे ढूंढने की कोशिश जारी है|

जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन से सैन्य चौकी को पहुंचा नुकसान, 6 जवानो के लापता होने की खबर|

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को लगातार दूसरे दिन भारी बर्फ़बारी और बारिश के कारण मंगलवार को भी बंद रखने का फैसला लिया गया| कश्मीर को देश के अन्य राज्यों से जोड़ने वाला एक मात्र राजमार्ग बनिहाल, रामबन और पटनीटॉप बारिश और बर्फ़बारी के कारण बंद करना पड़ा|

जम्मू-कश्मीर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय राजमार्ग को भरी बारिश और बर्फ़बारी के कारण बंद किया गया है| पठियाल में मंगलवार तड़के भूस्खलन के अलावा जवाहर सुरंग, पटनीटॉप और रामबन में भारी बर्फबारी के बाद राजमार्ग बंद करना पड़ा| यातायात पुलिस विभाग ने सूचना जारी की है की आने वाले दिनों में जो लोग राजमार्ग से यात्रा करने की योजना बना रहे है वे अपने स्थान से चलने से पहले यातयात विभाग से संपर्क कर ले|

ये भी पढ़े- विजय माल्या के वकीलों ने लगाया भारतीय जजों पर सरकारी दबाव का आरोप

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में रचाई शादी| यहाँ देखे शादी की फोटो!

देश भर में ठण्ड का समय है और इसे में जम्मू-कश्मीर में बर्फ़बारी होना कोई नई बात नही है| हलाकि जो लोग जम्मू-कश्मीर घुमने का मन बना रहे है| वह मोसम के हालात को ध्यान से देख कर ही यात्रा करे| ज्यादातर समय इन दिनों जम्मू-कश्मीर को देश अन्य राज्यों से जोड़ने वाला राजमार्ग बंद ही रहता है| आपको हिदायत दी जाती है की अपनी यात्रा को सुगम्य बनाने के लिए नियमो का पालन करे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here