Home सुर्खियां EPF खाते में नाम, जन्‍मतिथि अगर गलत है तो घर बठै ऐसे...

EPF खाते में नाम, जन्‍मतिथि अगर गलत है तो घर बठै ऐसे करे ठीक, ये है तरीका|

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े लोगो के लिए एक खुश खबरी है, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नई ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत की है| इस ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से आप अपने खाते में भरी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी को घर बैठे अपडेट कर सकते है| अगर आपको अपने आधार नंबर, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जोड़ते समय परेशानियों का सामना करना पर रहा है तो इसका कारण UAN डेटा में दी गई नाम, जन्मतिथि, लिंग आदि की जानकारी में कुछ गड़बड़ी है, जिसे आप अपने आप ऑनलाइन सेवा से ठीक कर सकते है| आधार कार्ड और UAN की जानकारी अगर अलग अलग है तो उसे आप ऑनलाइन सर्विस से ठीक कर सकते है| ऑनलाइन सेवा के शुरू होने से पहले लोगो को इस में सुधर के लिए फील्ड ऑफिस से संपर्क करना पड़ता था|

EPF खाते में नाम, जन्‍मतिथि अगर गलत है तो घर बठै ऐसे करे ठीक, ये है तरीका|
इस प्रकार के अपडेट करवाने के लिए पहले कर्मचारी और नियोक्ता दोनों को ही जॉइंट अनुरोध करना होता था, जिसमे काफी समय ख़राब होता था| ईपीएफओ ने आधिकारिक तौर पर कहा है की पेपर वर्क और समय की बचत को देखते हुए ऑनलाइन सर्विस की सुविधा दी जा रही है| अब कर्मचारी से अनुरोध मिलने पर सिस्टम खूब बी खुद उसकी जाँच UIDAI से करेगा| ये एक तरह से वारीफिकेशन का काम करेगा| तो आइए जानते है की आप कैसे ऑनलाइन फैसिलिटी का फायदा ले सकते है|

Step 1: EPFO के Unified online Portal पर पहुँच कर, UAN और पासवर्ड से सबसे पहले लॉगइन करें|

Step 2: होम पेज पर “Manage>Modify Basic Details” को चुने, अगर आपका आधार कार्ड पहले से ही वेरिफाइड किया जा चूका है तो आप डीटेल्स में किसी भी प्रकार का बदलाव नही कर सकते|

Step 3: डीटेल्स को ध्यान से भरें (जो आपके आधार कार्ड में शामिल है), इसके बाद सिस्टम अपने आप इसे आधार डेटा से वेरिफाई करेगा|

Step 4: डीटेल्स भरने के बाद “Update Details” वाले लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद जानकारी नियोक्ता को अप्रूवल के लिए भेजी जाएगी|

आगे की प्रक्रिया नियोक्ता द्वारा फॉलो की जाएगी

Step 5: नियोक्ता EPFO Unified Portal पर लॉगइन कर, “Member>Details Change Request” पर क्लिक कर बदलावों को देख सकते है|

Step 6: नियोक्ता जानकारी चेक कर उसे अप्रूव करेगा

Step 7: अप्रूवल के बाद नियोक्ता स्टेटस अपडेट को चेक कर सकते हैं|

ये भी पढ़े- सचिन तेंडुलकर: रेणुका चौधरी ने बोला- भारत रत्न मिलने का मतलब, आपको बोलने का लाइसेंस मिलना नहीं है|

पीएम मोदी 31 दिसंबर को आखरी बार करेंगे ‘मन की बात’, लोगो से सुझाव देने की अपील|

आखिर में नई डीटेल्स के वेरिफिकेशन के बाद ईपीएफओ अधिकारी द्वारा इसे अप्रूवल मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here