Home सुर्खियां Himachal Pradesh: आदमखोर तेंदुए ने किया महिला का सिर धड़ से अलग

Himachal Pradesh: आदमखोर तेंदुए ने किया महिला का सिर धड़ से अलग

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की रिब्बा पंचायत की एक बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला किया जिसके कारण महिला की मोके पर मौत| बता दे की अचानक हुए इस हमले में तेंदुए ने महिला का सर धड़ से अलग कर दिया| इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है| गांव वालो ने वन विभाग से आदमखोर तेंदुए को मार गिराने की मांग की है| इस तेंदुए को मारने के लिए सोलन से शूटरों की टीम की एक टीम बुलाई गई है|

पुलिस ने बताया की मृत महिला मूरंग तहसील के रिब्बा गांव की रहने वाली है| जिसका नाम कमान देवी (74) है| घटना सुबहा साढ़े सात बजेकी है, जब महिला पुराने घर से नए घर की ओर जा रही थी। इसी बीच तेंदुए ने अचानक हमला किया|

Himachal Pradesh: आदमखोर तेंदुए ने किया महिला का सिर धड़ से अलग

पंचायत प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस और आईटीबीपी दी| सुबह साढ़े नौ बजे घटना स्थल पर टीम पहुंची| मूरंग थाना के एएसआई जीत राम ने बताया की जब महिला की भतीजी जब नए घर में चाय लेकर पहुंची| तब उसने आंगन में खून के निशान निशान देखे|

उसने इस घटना की जानकारी तुरन्त बेटे हरी केशव को और पंचायत को भी सूचित किया| मौके पर पहुंची टीम ने घर से पांच सौ मीटर दूर पत्थरों के बीच लाश के पास तेंदुए को पाया|

तेंदुआ पुलिस की टीम और लोगो को देख कर भाग गया| पुलिस की टीम ने बताया की महिला का सर शरीर से अलग पड़ा था|

घटना स्थल पर डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल भी पहुंचे| रिकांगपिओ अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा| घटना की FIR दर्ज कर ली गई|

डीएफओ किन्नौर एंजल चौहान आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश दे दिये है| वन विभाग ने मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये राहत के तौर पर दिए है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here