Home सुर्खियां Eknath Gaikwad Passes Away Death News in Hindi – पूर्व कांग्रेस सांसद,...

Eknath Gaikwad Passes Away Death News in Hindi – पूर्व कांग्रेस सांसद, पूर्व मंबई कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई में निधन

हेलो दोस्तों नमस्कार, मुंबई से एक दुखद खबर सामने आ रही है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व कांग्रेस सांसद, पूर्व मंबई कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया है। आपको बता दें कि एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता थे। गायकवाड का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां पर उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली। कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक थे, जिनका निधन हो गया है। महाराष्ट्र में अगर कांग्रेस पार्टी का कोई आगे लेकर गया है वह कोई नहीं बल्कि एकनाथ गायकवाड है।उन्होंने मुंबई दक्षिण केंद्रीय लोकसभा सीट का दो बार प्रतिनिधित्व किया है, वही मुंबई के धारावी से 3 बार जीत अपने नाम की और राज्य के लिए काम किया है, और 2017 से 2020 तक वह मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। लेकिन बड़े दुःख के साथ हमे आपको बताना पढ़ रहा है की अब वह हमारे बिच नहीं रहे।

Former Congress MP and party senior leader Eknath Gaikwad passes away in Mumbai, Eknath Gaikwad Death News in Hindi, पूर्व कांग्रेस सांसद, पूर्व मंबई कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई में निधन

कांग्रेस पार्टी समेत कई अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने एकनाथ गायकवाड़ निधन पर दुख जताया और  शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी ऑफिशल टि्वटर अकाउंट पर लिखा है कि पूर्व सांसद और कांग्रेस के कद्दावर नेता एकनाथ गायकवाड़ जी के निधन से हम बेहद दुखी हैं। महाराष्ट्र और राष्ट्र के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिसका कांग्रेस पार्टी हमेशा आभारी रहेगी,  उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।

श्रद्धांजलि HD इमेज फ़ोटो – Death Shradhanjali Pic Picture Wallpaper DP for WhatsApp Facebook

गृह राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने एकनाथ गायकवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर लिखा की बीते 20-25 सालों से हम युवा नेता उन्हें एक वरिष्ठ नेता के रूप में देख रहे हैं। उनके निधन से हम सभी को कफी निराशा हुई है, वह एक ऐसे नेता थे जो सभी को अपने साथ लेकर चला करते थे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है, अगर आप भी  एकनाथ गायकवाड़ निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना जानते हैं, तो आप हमारे द्वारा दिए गए श्रद्धांजलि शायरी, स्टेटस, कोट्स इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं। देश दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट कमी जाने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here