Home सुर्खियां दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खुद को दिया 440 वाट...

दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खुद को दिया 440 वाट का करंट, दर्दनाक हादसे में महिला की मौत|

भारत में लड़कियों को बोझ समझा जाता है| हमे लगता है की लड़की होने का मतलब खर्चा है| लड़की की शादी वगेरह वगेहरा| पुरुष प्रधान समाज में लडकियों को हमेशा से दबाया जाता रहा है| लोगो को ये भी लगता है की अगर लड़की पैदा हो गयी तो फिर कही दहेज़ की परेशानी| बेटी के जन्म से ही इस प्रकार की सोच लोगो के मन में आना शुरू हो जाती है| माता-पिता को बेटी की चिंता होने लगती है| आज हम आपको एक ऐसी माँ-बाप की बेटी के बारे बताने जा रहे है जिसको दहेज़ के लालची लोगो ने दहेज़ मांग मांग कर इतना दुःखी कर दिया की उसे अपनी जान देकर छुटकारा पाना पड़ा|

दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खुद को दिया 440 वाट का करंट, दर्दनाक हादसे में महिला की मौत|

घटना जहानगंज थाने के खैरा गांव की है| खैरा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह यादव की बेटी प्रीति (27) की शादी 21 नवंबर 2016 को मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव रोहिला निवासी राजकुमार के संग हुई थी| शादी से पहले ही लड़के ने दहेज़ ही मांग की| लेकिन शादी के बाद जब दहेज़ की मांग पूरी नहीं हुई तो उसने अपनी पत्नी को मारना पीटना शुरू कर दिया| उसके बाद राजकुमार ने प्रीति को उसके मायके भेज दिया| राजकुमार को कर खरीदनी थी जिसके लिए पैसे लाने के लिए प्रीति को उसके मायके भेजा| प्रीति के मन ये बात बैठ गई की पैसे लेकर ही आना, नहीं तो वही मर जाना| पिछले रविवार को प्रति ने बिजली के का स्विच चालू कर दिया| जिसके कारण प्रीति को बिजली के तेज झटके लगे और प्रीति ने वही तड़प तड़प के दम तोड़ दिया|

सूचना के अनुसार राजकुमार ने प्रीति को मायके 5 नवंबर भेजा था और कहा था की पैसे लेकर ही आना| जिसके बाद प्रीति ने बीते रविवार को अपने आप को बिजली का करंट दे कर अपना जीवन ख़तम कर दिया| सोमवार की सुबह जब प्रीति के पिता उसे उठाने उसके कमरे में गए तब उन्होंने प्रीति की लाश बेड पर पड़ी देख हैरान रह गए| घटना की सारी जानकारी पुलिस को दे दी गयी गई है और अब पुलिस जाँच में जुटी है| वीरेंद्र ने प्रीति के ससुराल वालो को इस घटना की जानकारी दी पर वहाँ से कोई नहीं आया|

वीरेंद्र ने प्रीती के पति राजकुमार, ससुर दफेदार, सास, ननद पूजा, माधुरी, पवन व वरूण के खिलाफ जहानगंज थाने में दहेज की प्रताड़ना, हत्या का केस दर्ज करवाया है| पुलिस ने केस दर्ज़ कर| कार्यवाही शुरू कर दी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here