Home सुर्खियां दिल्ली में महिला जज को अगवा करने की कोशिश, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली में महिला जज को अगवा करने की कोशिश, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली में एक महिला जज ने एक प्राइवेट कंपनी के कैब ड्राइवर पर अपहरण का आरोप लगाया है| महिला जज ने बताया की सोमवार को कड़कड़डूमा कोर्ट जाने उन्होंने सेंट्रल दिल्ली से एक कैब बुक की|

कैब ड्राइवर ने बीच रास्ते में से ही रूट बदल दिया और दूसरे रास्ते पर जाने लगा| महिला जज ने खतरे को देखते हुए तुरंत दिल्ली पुलिस को कॉल कर दी|

सूचना मिलते ही पुलिस के अफसर जाँच में जुट गए और उन्होंने कैब को गाजीपुर इलाके में रोका| पुलिस ने कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है| शुरूआती जाँच में पता चला है की आरोपी कैब ड्राइवर का नाम राजीव जो शाहदरा इलाके का रहने वाला है| इस कैब ड्राइवर को आज मंगलवार को पेश किया जाएगा|

दिल्ली में महिला जज को अगवा करने की कोशिश, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

महिला जज ने बताया की वह अपने घर से कैब बुक करके उसमे बैठी थी कड़कड़डूमा कोर्ट जाने के लिए और कैब को यमुना बैंक से मयूर विहार की ओर टर्न करना था पर कैब ड्राइवर ने कैब को हापुड़ की तरफ मोड़ मोड़ दी| पुलिस ने जाँच करने के बाद बताया की ये कैब मखीजा ट्रैवेल्स कंपनी के नाम से रजिस्टर है| पुलिस कैब के मालिक से पूछताछ कर रही है|

दिल्ली हाईकोर्ट कार्यकारी चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने महिला जजों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की है| जस्टिस गीता मित्तल का कहना है की महिला जजों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें अलग से कार की सुविधा मिलनी चाहिए|

ग्लोबल इंटरप्रिन्युरशिप समिट में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद पहुंची डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका

पूर्व एयर चीफ का खुलासा- 26/11 के बाद एयरफोर्स करने वाला था, सर्जिकल स्ट्राइक पर UPA सरकार ने नहीं दी हरी झंडी|

राजधानी दिल्ही में दिनदहाड़े किसी महिला जज का अपहरण ये दिखाता है की दिल्ही में आम तो छोडिये खास लोग भी सुरक्षित नही है| जिस प्रकार delhi में इस महिला जज को अपहरण करने की कोशिश की गई| उस से साफ़ जाहिर है की दिल्ही में अपराधियों के होसले कितने बुलंद है|

दिल्ही पुलिस को दिल्ही में आपराधियो पर लगनी चाहिए ताकि दिल्ही में रहने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here