Home सुर्खियां महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से एक की...

महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई घायल|

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई| इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा काफी लोगो के मलबे में दबे होने की सम्भावना है| क्षेत्रीय आपदा प्रबंध प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम मीडिया को बताया की ये घटना सुबह 9 बजे की है| जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के दलों को बचाव एवं राहत कार्य के लिए भिवंडी भेजा रवाना कर दिया है| पुलिस के अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को जल्द से जल्द रवाना होने के निर्देश दिए गए|

ये है घटना स्थल की ताजा तस्वीरे-

महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई घायल|

महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से एक की मौत, कई घायल|

ठाणे की आपदा प्रबंधन टीम के अनुसार, जिन दो लोगो को बचाया गया है उनकी हालत गंभीर है| इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है| बचाव दल के अधिकारी ने बताया की मलबे में पांच और लोगो के फसे होने की सम्भावना है| बचाव कार्य के लिए शहर के अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो और टीमों को लगाया गया है| टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार मलबे में 20 से अधिक लोग दबे होने की आशंका है|

कुछ दिनों पहले दक्षिण मुंबई में जे.जे. हॉस्पिटल के पास एक छह मंजिला पुरानी इमारत गिरी थी| जिसमे 10 लोगो की मौत और 20 अन्य लोग घायल हुए थे| BMC के अधिकारी ने बताया की इमारत गिरने के 3 घंटे के अंदर 20 लोग को मलबे से बाहर निकाल लिया गया था| इमारत दक्षिण मुंबई के बेहद तंग इलाके में है जहाँ पर बचाव टीमों को घटना स्थल पर अपने बड़े वाहनों और भारी भरकम उपकरणों के साथ पहुंचने में काफी दिकतो का सामना करना पड़ी|

ये भी पड़े- SBI ने लॉन्च किया YONO ऐप, जाने क्यों खास है ये लोन, क्रेडिट कार्ड और शॉपिंग के ऑफर्स लिए?

पद्मावती के विरोध ने लिया खुनी रूप: किले के अंदर मिली झूलती लाश, पत्थर पर लिखा हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते|

संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान 15 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच चलेगा|

राहत और बचाव का काम जारी है ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here