Home सुर्खियां Birthday Facts In Hindi – जाने जन्मदिन से जुड़े कुछ अजीब तथ्य

Birthday Facts In Hindi – जाने जन्मदिन से जुड़े कुछ अजीब तथ्य

आम ज़िन्दगी में जन्मदिन का नाम सुनते ही ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ती है। जन्मदिन के नाम पर एक अजीब सी हँसी आ जाती है लोगो के चेहरे पर। जन्मदिन जिंदगी का एक अहम् हिस्सा होता है। लोग जन्मदिन को अपने अपने हिसाब से मनाते है। आज कल तो सोशल साइट्स का भी उपयोग होने लगा है जन्मदिन के अवसर पर। लोग अपना स्टेटस डालते है अपने फेसबुक, ट्विटर और न जाने कितनी साइट्स पर।


आईये जानते है जन्मदिन से जुड़े रोचक तथ्य :

  1. संसार का सबसे बड़ा जन्मदिन केक अमेरिका में १९८९ में बनाया गया था। इस केक का वजन ५८ हजार १६० किलो था। इस केक को अमेरिका के अलबामा राज्य के फोर्ट पायने शहर के १०० साल पुरे होने पर बनाया गया था।
  2. दुनिया में सबसे ज्यादा जन्मदिन अगस्त के महीने में आते है। दुनिया के लगभग ९% लोगो का जन्मदिन अगस्त के महीने में हुआ है।
  3. राजा महाराजाओ के ज़माने में केवल राजा महाराजा ही अपना जन्मदिन मनाते थे। क्योकि आम लोगो को कोई खास महत्व नही देता था।
  4. वेस्ट एशिया दे देशो में लोग अपने बच्चे के जन्म पर ही पहला जन्मदिन मनाते है। एक साल का होने पर वो दूसरा जन्मदिन मनाते है।
  5. दुनिया में सबसे कम लोगो का जन्मदिन २९ फरवरी को आता है। क्योकि यह तारीख चार साल में सिर्फ एक बार आती है।
  6. भारत के पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई का जन्मदिन २९ फरवरी को ही हुआ था।
  7. एक अद्भुत घटना में विलियम शेक्सपीयर की मृत्यु उनके ५२वे जन्मदिन पर हुई थी। प्रसिद्ध लेखक विलिअम शेक्सपीयर का जन्म २३ अप्रैल १५६४ को हुआ था और उनकी मृत्यु २३ अप्रैल १६१६ को हुई थी।
  8. जितना समय आपको ये सब पढ़ने में लगा है उतने समय में तो दुनिया में ८ नए बच्चो का जन्म हो चूका होगा।

दुनिया का सबसे महंगा जन्मदिन मनाया गया :

सबसे महंगा जन्मदिन मनाने का रिकॉर्ड ब्रुनेई के सुल्तान के नाम है। सुल्तान हसलन बोलकिया ने १९९६ में अपने ५०वे जन्मदिन पर करीब २७ मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किये थे। अपनी जन्मदिन की पार्टी में सुल्तान बोलकिया ने २५०० करोड़ रूपए खर्च किये थे।

अपनी जन्मदिन की पार्टी में सुल्तान ने ३००० मेहमान बुलाये थे और पार्टी ख़तम होने के बाद सुल्तान ने सभी मेहमानों को सोने का एक एक मैडल दिया था। सुल्तान ने अपनी जन्मदिन की पार्टी में पॉप सिंगर माइकल जैक्सन को भी बुलाया था। यह माना जाता है कि सबसे ज्यादा खर्च माइकल जैक्सन पर ही आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here