Home सुर्खियां Attempt To Misdeed With Girl Student At Stadium In Moga | पंजाब...

Attempt To Misdeed With Girl Student At Stadium In Moga | पंजाब के मोगा के स्टेडियम में छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश, छत से दिया धक्का!

नमस्कार दोस्तों, पंजाब से चौंकाने वाली खबर निकल कर सामने आई है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बात दे की पंजाब के मोगा में एक स्टेडियम में खेलने गई एक खिलाड़ी से दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तीन युवकों ने खिलाड़ी से उसका फोन छीनने का भी प्रयास किया, जब खिलाड़ी ने इसका विरोध किया तो फिर उन्होंने उसके साथ मार पिटाई की, आरोपियों ने खिलाड़ी के साथ और भी काफी कुछ किया जिसके बारे में आगे चर्चा करेंगे।

Suspected Boat in Raigad Harihareshwar Beach Maharashtra | संदिग्ध नाव पर AK 47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले!

Attempt To Misdeed With Girl Student At Stadium In Moga Of Punjab News in Hindi, पंजाब के मोगा के स्टेडियम में छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश, छत से दिया धक्का!

Attempt To Misdeed With Girl Student At Stadium In Moga Of Punjab News in Hindi

आरोपियों ने खिलाड़ी के साथ मार पिटाई की और फिर उसको छत से धक्का भी दे दिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई है, और युक्ति को लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा युक्ति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने बताया है कि अभी युक्ति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह बोलने की हालत में बिल्कुल भी नहीं, साथ ही डॉक्टरों ने बताया की उसके दोनों पांव और जबड़ा टूट गए हैं।

पंजाब के मोगा के स्टेडियम में छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश, छत से दिया धक्का!

पीड़िता लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है,वह ट्यूशन पढ़कर लौटी थी। इसके बाद वह स्टेडियम में खेलने चली गई, वहां उसकी पहचान का एक युवक था, जो उसे बातों में लगाकर स्टेडियम की छत पर ले गया। छत पर पहले से ही दो युवक मौजूद थे, तीनों ने मिलकर पहले लड़की का फोन छीनने का प्रयास किया, जब लड़की ने इस सब का विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, लड़की ने अपने आप को बचाने के लिए कई प्रयास किये लकिन वह खुद को नहीं बचा पाई और आरोपियों ने लड़की को स्टेडियम की छत से नीचे धक्का दे दिया। स्टेडियम में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने एंबुलेंस को और पुलिस को सूचित किया।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

स्टेडियम में इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना सिटी मोगा के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि  जैसे ही उन्हें इस घटना की सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे, घ्याल लड़की को लुधियाना के अस्पताल ले जाया गया, जहा लड़की का इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (दुष्कर्म) समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। बीते कुछ समय में पंजाब में अपराधिक गतिविधियां काफी बड़ी है, जो पंजाब सरकार को कई सवाल खड़े करते हैं। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here