Home सुर्खियां 4 People Arrested in Karnataka Student Gang Rape Case News in Hindi...

4 People Arrested in Karnataka Student Gang Rape Case News in Hindi – कर्नाटक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 लोग गिरफ्तार

नमस्कार दोस्तों, कर्नाटक से एक अच्छी और एक बुरी खबर सामने आ रही है, बीते कुछ दिनों पहले 17 वर्षीय स्कूली छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, जो बेहद शर्मनाक वारदात थी। अच्छी खबर यह है कि कर्नाटक पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस के सूत्रों के हवाले से सामने आई है। दक्षिण कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक सोनवणे ऋषिकेश भगवान ने कहा कि एक आरोपी लड़की को फेसबुक के जरिए जानता था। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर, जो उसके दोस्त हैं, सबने 17 वर्ष की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। बता दे की गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कापू निवासी केएस शरथ शेट्टी, मारुति मंजूनाथ, लॉज सतीश और इदयात उल्ला शामिल हैं। इन सभी आरोपियों को कर्नाटक पुलिस ने 9 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया है।

4 People Arrested in Karnataka Student Gang Rape Case News in Hindi - कर्नाटक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 लोग गिरफ्तार | Karnataka 17 year Old School Girl Gang Rape Case

4 People Arrested in Karnataka Student Gang Rape Case News in Hindi

जांच पड़ताल के बाद सामने आया की फेसबुक के जरिए पीड़िता को जानने वाला आरोपी शरत शेट्टी उससे अक्सर फोन पर बात करता था। उसने ही अपने मारुति मंजूनाथ से भी मिलवाया  था। मंजूनाथ ने पीड़िता लड़की कोव्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भी भेजे और वीडियो कॉल भी किए, यह सब जानकारी जांच के बाद सामने निकल कर आई है।

क्या हुई पूरा मामला ?

आरोपी शरथ शेट्टी ने  17 वर्ष की लड़की को कस्बे में आने को कहा और फिर उसे वह लॉज में ले गया, जहा पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके साथ-साथ उसके दोस्त इदयात उल्ला ने भी उसका साथ देते हुए हुआ लड़की के साथ दुष्कर्म किया। एक अन्य आरोपी सतीश ने लॉज की व्यवस्था की और लड़की का यौन शोषण भी किया। यह घटना जब सामने आई जब पीड़िता लड़की ने पुलिस में अपनी कंप्लेंट लिखवाई।

Karnataka Student Gang Rape Case – पीड़िता लड़की ने अपनी कंप्लेंट में बताया की शुक्रवार की सुबह करीब 8.15 बजे जब वह बंतवाल कस्बे के बस स्टॉप के पास स्कूल जा रही थी, उसी दौरान आरोपी कार में सवार होकर आए, और वह उससे बात करने लगे और उसे एक चॉकलेट दी जिसे मैं बैग में रखने लगी और उसी दौरान वह बेहोश हो गई। जब लड़की को होश आया तो वह बेड पर थी और आरोपी उसके साथ बारी-बारी  बलात्कार कर रहे थे। लेकिन एक बार फिर वह बेहोश हो गई, लेकिन फिर एक बार होश आया तो उसने अपने आप को कार में पाया और फिर आरोपियों ने उसे बंतवाल कस्बे के पास छोड़ दिया और फिर पीड़िता लड़की ने फोन पर अपनी मां के संपर्क किया और किसी तरह अपने घर पहुंची।

कर्नाटक पुलिस ने चारों आरोपियों शरथ शेट्टी, मारुति मंजूनाथ, लॉज सतीश और इदयात उल्ला  के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रमिला नायडू ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, और पीड़िता और उसके परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए है। पुलिस जांच कर रही है की इस पुरे मामले और कौन लोग जुड़े हुए थे ? देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here