Home त्यौहार रामनवमी पर निबंध 2023 | Ram Navami Essay in Hindi

रामनवमी पर निबंध 2023 | Ram Navami Essay in Hindi

रामनवमी पर निबंध 2023 | Ram Navami Essay in Hindi: राम नवमी या महानवमी हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहार में से एक है। यह पर्व नवरात्रि के नौवे दिन मनाया जाता है। इस दिन माँ सिद्धिदारती की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि का नोवा दिन इसलिए भी हिन्दू धर्म के लोगों के लिए खास है क्योंकि ऐसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। यही वजह है की इसे राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन इसलिए भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है क्योंकि यह नवरात्रि के अंतिम दिन होता है। आज हम आपके लिए राम नवमी पर निबंध पेश कर रहे है। essay on ram navami

रामनवमी पर निबंध 2019 | Ram Navami Essay in Hindi
रामनवमी पर निबंध 2023 | Ram Navami Essay in Hindi

रामनवमी पर निबंध 2023

भगवान राम कौन थे? यह तो आप सभी जानते ही होंगे लेकिन काम ही लोग जानते है की राम नवमी या महानवमी का पर्व क्यों और किस वजह से मनाया जाता है। राम नवमी पर लिखे इस निबंध को पढ़ने के लिए बाद आपको राम नवमी के बारे में तमाम जानकारी मिल जाएगी।

हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को रामजन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राम जी के जन्म पर्व के कारण ही इस तिथि को रामनवमी कहा जाता है।

भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है। धरती पर असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में मानव अवतार लिया था। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विपरीत परिस्थियों में भी अपने आदर्शों को नहीं त्यागा और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किया। इसलिए उन्हें उत्तम पुरुष का स्थान दिया गया है।

इस दिन विशेष रूप से भगवान राम की पूजा अर्चना और कई तरह के आयोजन कर उनके जन्म के पर्व को मनाते हैं। वैसे तो पूरे भारत में भगवान राम का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया जाता है लेकिन खास तौर से श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में इस पर्व को बेहद हर्षोल्ललास के साथ मनाया जाता है। रामनवमी के समय अयोध्या में भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से भक्तगणों के अलावा साधु-संन्यासी भी पहुंचते हैं और रामजन्म का उत्सव मनाते हैं।

Ram Navami Essay in Hindi

राम नवमी का त्यौहार हर साल मार्च और अप्रैल महीने में मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते है राम नवमी का इतिहास क्या है ? राम नवमी का त्यौहार पिछले कई हजारो सालो से मनाया जा रहा है. राम नवमी का त्यौहार भगवान विष्णु के सातवे अवतार भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here