Home तथ्य Top 10 Facts of Arun Jaitley in Hindi – जाने!! अरुण...

Top 10 Facts of Arun Jaitley in Hindi – जाने!! अरुण जेटली के बारे में खास बातें | जिनके लिए हमेशा याद किए जाएंगे जेटली

जाने!! अरुण जेटली के बारे में खास बातें | जिनके लिए हमेशा याद किए जाएंगे जेटली :- आज कृष्ण जन्माष्टमी का दिन है और पूरा देश सुबह से ही भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को धूम-धाम से मनाने की तैयारी में लगा हुआ है। आज इस शुभ दिन पर देश को दोपहर के समय में एक बड़ी दुखद मिली की लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली अब इस दुनिया में नहीं रहे। अरुण जेटली ने दोपहर करीब 12 बजकर 7 मिनट पर दिल्ली के एम्स में 66 साल की उम्र में आखरी साँस ली। अरुण जेटली के निधन की खबर सामने आने के बाद पुरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे है। अरुण जेटली एक खास शख्सियत थे तो चलिए दोस्तों जानते है अरुण जेटली के जीवन से जुड़ी कुक विशेष बातें- शीला दीक्षित की लव स्टोरी

अरुण जेटली के बारे में 10 खास बातें

1. अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को महाराज कृष्ण जेटली और रतन प्रभा जेटली के घर में हुआ था।

2. अरुण जेटली पेशे से एक वकील थे जो अपनी लाइफ में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते थे लेकिन उनका यह सपना साकार नहीं हो सका।

3. अरुण जेटली ने साल 1987 से अपने वकालत का करियर की शुरुआत की। अरुण जटेली देश के जाने माने वकीलों में से एक थे।

4. अरुण जटेली ने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की। साल 1977 में उन्होंने लॉ की पढ़ाई पूरी की।

5. अरुण जटेली कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में सक्रीय रहे। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष के पद पर भी रहे। जब देश में आपातकाल लगा तो उन्हें 19 महीनों के लिए नजरबंद कर दिया गया था। जैसे ही उन्हें इससे रिहा किया गया तो उन्होंने जनसंघ की सदस्यता प्राप्त की।

10 Interesting Facts About Arun Jaitley

6. अरुण जेटली ने बतौर वकील देश के कई हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस भी की। साल 1990 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें सीनियर वकील के तौर पर मान्यता दी। जेटली को वीपी सरकार ने एडिशनल सालिसिटर जनरल नियुक्त किया और उन्होंने बोफोर्स घोटाले का पेपरवर्क किया।

7. जेटली पहले अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे. इसके बाद वो नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री बनाये गए। उन्होंने कई मंत्रालयों में काम किया।

8. अरुण जेटली ने संगीता डोगरा से शादी की, जो जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की बेटी हैं. उनका एक बेटा रोहन और एक बेटी सोनाली हैं, दोनों वकील हैं. अरुण जेटली के दो भाई भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here