Home मनोरंजन सलमान खान के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ|

सलमान खान के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ|

आज हम आपको बॉलीवुड के भाई कहे जाने वाले सलमान खान के बारे बताने जा रहे है| सलमान खान को कौन नहीं जनता| सलमान खान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है| उन्होंने जो मुकाम आज पाया है उसके पीछे सालो की कड़ी मेहनत है| आप सब लोग भी सलमान के बारे में कुछ न कुछ जानते होंगे| लेकिन आज हम यहाँ सलमान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे है|

सलमान खान के बारे में कुछ रोचक जानकारियाँ|

  1. फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे सलमान खान लेकिन लोग उन्हें एक हीरो के रूप में ज्यादा पसंद करते थे|
  2. 1988 में आई ‘बीवी हो तो ऐसी’ में सलमान ने सहायक अभिनेता का रोल किया| फारुख शेख और रेखा जैसे सितारों के बीच सलमान जगह बनाने में सफल रहे|
  3. ‘मैंने प्यार किया’ जो 1989 में आई सलमान की बतौर ऐक्टर पहली फिल्म थी| उस समय प्रिंट्स के खर्चे ज्यादा हुआ करते थे इसलिए इस फिल्म को काफी कम जगह पर रिलीज़ किया गया| लेकिन फिल्म को हिट होता देख इसके प्रिंट की संख्या बड़ा दी|
  4. फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले सलमान का रोमांस संगीता बिजलानी से चल रहा था। तब वह एक बड़ी स्टार हुआ करती थी|
  5. पीपुल मैगजीन ने साल 2004 में बेस्ट लुकिंग मैन इन द वर्ल्ड की लिस्ट में सातवां और भारत में पहला स्थान दिया।
  6. धर्मेंद्र के दीवाने है हमारे सलू मियाँ|
  7. ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में दोनों ने साथ काम किया है|
  8. धर्मेंद्र कहते है की सलमान मुझे मेरे जवानी की याद दिलाते है| दिल से एकदम साफ और मुंहफट।
  9. सलमान की पसंदीदा हीरोइन हेमा मालिनी है|
  10. सलमान खान की शाहरुख खान अच्छी पटती थी| तभी तो दोनों ने सनम, करण अर्जुन और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मो में एक कम किया है|
  11. सन 2006 में आई सलमान की फिल्म जानेमन और शाहरुख की डॉन रिलीज एक साथ दिवाली पर रिलीज़ हुई|
  12. कैटरीना कैफ के जन्मदिन की पार्टी में किसी बात को लेकर सलमान और शाहरुख में झगड़ा हो गया था| जो काफी सुर्खियों में रहा|
  13. सलमान के रोमांस ने काफी सुर्खिया बटोरी है| एक समय पर तो लगा था की सलमान सोमी अली से शादी करलेंगे लेकिन अगले ही पल इनका ब्ब्रेकअप हो गया|
  14. सलमान और ऐश्वर्या राय के प्यार के भी चर्चे काफी रहे|
  15. फिल्म ‘चलते-चलते’ की शूटिंग के दौरान सलमान ने शाहरुख और ऐश्वर्या को खूब खरी-खोटी सुनाई| अगले ही पल शाहरुख ने ऐश को फिल्म से बहार कर दिया और रानी मुखर्जी को ले लिया|
  16. सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय की नजदीकियों की खबर सामने आई| इसी बीच सलमान ने विवेक से पंगा ले लिया|
  17. सलमान जिससे नाराज़ होते है उसे वो आसानी से माफ़ नहीं करते|
  18. सलमान को जनता का प्यार पसंद है|
  19. दबंग 2, एक था टाइगर, दबंग, वांटेड, रेडी और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों ने सलमान खान की बॉलीवुड में एक अलग ही इमेज बनाई|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here