Home मनोरंजन इंतज़ार हुआ ख़त्म, ‘रॉक ऑन 2’ का पहला गाना ‘जागो’ हुआ रिलीज

इंतज़ार हुआ ख़त्म, ‘रॉक ऑन 2’ का पहला गाना ‘जागो’ हुआ रिलीज

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड म्यूजिकल फिल्म ‘रॉक ऑन!! 2’ का पहला गाना जागो आज रिलीज हो गया है। इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर एहसान लॉय ने दिया है। इस गाने में अपने अधिकारों के लिए जागने की बात कही गई है। वीडियो में फहरान अख्तर इस गाने को गाते हुए नजर आ रहे हैं।

jagoo-580x395

ये फिल्म 2008 में आई ‘रॉक ऑन’ का सीक्वल है। फिल्म संगीत, जुनून व दोस्ती के साथ की कहानी है। पिछली फिल्म की तरह इसमें भी फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, प्राची देसाई मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस म्यूजिकल गैंग में इस बार श्रद्धा कपूर भी शामिल हो गई हैं।

11 नवंबर को रिलीज होने वाली ‘रॉक-ऑन-2’ का निर्देशन शुजात सौदागार ने किया है।

यहां देखिए फिल्म रॉक ऑन 2 !! का “जागो ” गाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here