Home मनोरंजन पिंक की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानिए कलेक्शन

पिंक की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानिए कलेक्शन

पिंक की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानिए कलेक्शनअमिताभ बच्चन और तपसी पन्नू स्टारर्र फिल्म पिंक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई तोह नहीं की लेकिन पिंक के शो हर जगह हाउसफुल जा रहे हैं। ये बात सुनने में तोह बड़ी अजीब है लेकिन एहि सक्छ है। इस फिल्म को देखने के लिए जनता पहले से ही काफी उत्सुक थी और उनकी उत्सुकता का नजारा आप देख ही रहे हैं, कि टिकेट मिलना भी बड़ा मुश्किल साबित हो रहा है।

pink-movie-shooting-budget

आपको बता दें की फिल्म पिंक समाज में लड़कियों के साथ हो रहे अनन्याय और उनसे सम्बंधित रूढ़िवादी सोच के खिलाफ एक कड़ा सन्देश दे रही है। फिल्म में लड़कियों के साथ होने वाले हर अनन्याय को बड़ी बारीकी से दिखाया है। फिल्म का हर सीन आपको अंदर से झिंझोड़ देगा और सोचने पर मजबूर कर देगा की आखिर क्यों लड़कियों इतनी बंदिशे हैं ? क्या इसलिए क्योंकि हम उन्हें कमज़ोर समझते हैं ? या फिर कुछ और।

लोगों की माने तोह इस फिल्म ने वाक़ेय उन्हें अंदर से झिंझोड़ दिया है और कई दर्शक तो ऐसे भी थे जो हॉल से जब बहार निकले तो उनकी आँखों में आंसू थे। पिंक ने पहले दिन सिर्फ 4.37 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी इजाफा हुआ है। पिंक ने दूसरे दिन 7.16 करोड़ की कमाई की है। लेकिन लोगों की बढ़ती उत्सुकता एवं उनके रेसपोंसे को देखें तो यह फिल्म आज के दिन काफी अच्छी कमाई कर सकती है। ये फिल्म अब आगे और क्या कमाल करती है, इसका जवाब तो अब जनता देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here