Home मनोरंजन Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi Ceremony: परिणीति चोपड़ा के हाथों में लगी राघव...

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi Ceremony: परिणीति चोपड़ा के हाथों में लगी राघव चड्डा के नाम की मेहंदी, तस्वीरें हुई वायरल!

नमस्कार दोस्तों, जब किसी सेलिब्रिटी या पॉलिटिशियन की शादी होने वाली होती है तो हर जगह उन्ही की चर्चाएं हो रही होती है। जैसा की आप सभी को मालूम है अब इस वक्त बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पॉलिटिशियन राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से शादी करने जा रही हैं, तो ऐसे में उनसे जुड़ी हर एक खबर सुर्खियों में बनी हुई है। हर कोई इंटरनेट पर शादी से जुड़े सवाल खोज रहा है जैसे की ये शादी कब होगी?, कब इस ग्रैंड वेडिंग की फोटोज सामने आएगी?, कब पहली बार एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दुल्हन बनी दिखेगी?

Parineeti-Raghav Chadha Engagement Date: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP के सांसद राघव चड्ढा इस दिन करेंगे सगाई!

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi Ceremony

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi Ceremony

अगर आप भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी को लेकर एक्साइटिड हैं, और आप उन्ही लोगो में से है जो शादी से जुड़ी हर एक छोटी बड़ी अपडेट जानने के लिए उत्सुक है, तो आज हम आपके लिए एक बड़ी अपडेट लेकर आये है। जी है दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की सोशल मीडिया पर राधव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की मेहंदी फंक्शन (Mehndi ceremony) की एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Shaadi: शादी में कितना खर्चा हो सकता है ? शादी समारोह में कौन कौन शामिल होने वाले हैं?

परिणीति चोपड़ा के हाथों में लगी राघव चड्डा के नाम की मेहंदी, तस्वीरें हुई वायरल!

आपकी जानकारी के लिए बता दे की सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्डा की मेहंदी फंक्शन (Mehndi ceremony)  तस्वीर सामने आई है, जिसमे स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सबसे ज्यादा जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो है परिणीति चोपड़ा के हाथ…तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के हाथों में मेहंदी लगी हुई है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर 2023 को एक्ट्रेस का मेहंदी फंक्शन (Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi ceremony) था। यह मेहंदी फंक्शन राघव चढ़ा के घर हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Actor Vijay Antony Daughter Death News: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विजय एंटनी की 16 साल की बेटी ‘मीरा’ की संद‍िग्‍ध हालत में मौत

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi Ceremony

यहां-यहां होंगे शादी के फंक्शन

आपको बताना चाहेंगे कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्डा की शादी की कुछ रस्में दिल्ली में होने वाली है। इन रस्मों की शुरुआत से पहले ही उनके घरों को दुल्हन के घर की तरह सजाया गया है। उसके बाद, 23 सितंबर को वे सभी उदयपुर जा रहे हैं। चूड़ा सेरिमनी के बाद, 24 सितंबर को दोपहर तक दूल्हे राजा राघव चड्ढा की सेहराबंदी की जाएगी।

दूल्हा और दुल्हन नाव से लीला पैलेस जाएंगे

जानकारी के लिए बता दे की उदयपुर के होटल लीला पैलेस में दोनों की शादी होने वाली है। उनकी शादी के दिन, राघव दुल्हन परिणीति को नाव से लीला पैलेस ले आएंगे और फिर वे दोनों सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। उसी दिन (24 सितंबर 2023) की रात को लगभग 8.30 बजे, उनका वेडिंग रिसेप्शन भी होगा। दोनों के फैंस को शादी का बेसब्री से इंतजार है, और वह शानदार रॉयल कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज देखने के लिए उत्साहित है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्डा की शादी से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here