Home मनोरंजन KBC 12 Questions & Answers in Hindi – क्या आपको मालूम...

KBC 12 Questions & Answers in Hindi – क्या आपको मालूम है इन प्रश्नों के उत्तर ?

नमस्ते फ्रेंड्स आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 शुरू हो चुका है लेकिन एक नए तरीके से। कोरोना वायरस के चलते हुए इस सीजन में हमे ऑडियंस नही दिखाई दे रही हैं। ऑडियंस पोल लाइफ लाइन को हटा कर इस बार वीडियो चैटिंग लाइफ लाइन के9 रखा गया है यानी कि मुसीबत पड़ने पर आप अपने किसी एक दोस्त या फिर रिश्तेदार को वीडियो चैटिंग कर सकते है। आपकी बता दें कि अब तक कौन बनेगा करोड़पतिसीजन 12 के काफी सारे एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। और आज हम आपके लिए कौन बनेगा करोड़पति का रिटेन अपडेट लेकर आये हैं।

KBC 12 Questions & Answers in Hindi - Do you know the answers to these questions? | यहां देखें KBC Play Along विनर की लिस्ट | kaun banega crorepati 12 live updates
KBC 12 Questions & Answers in Hindi

कल रात हमे कौन बनेगा करोड़पति के hotseat पर कपिल नाम के एक कंटेस्टेंट दिखाई दिए थे जोकि एक टीचर है और कोरोना संकट में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाते हैं। तो चलिए जानते है कि कपिल जी से ऐसा कौन सवाल पूछा गया जिसका जवाब उनके पास नही था।

Kaun Banega Crorepati KBC 12 – 6.40 लाख रुपये का यह सवाल, आपको जवाब पता है ?

ये है वो सवाल

प्रश्न – व्यस्क मानव शरीर के इनमें से किस हिस्से में ह्ड्डियों की संख्या सबसे अधिक होती है

सही जवाब- हाथ

आपको बता दें कि कंप्यूटर की दुनिया से कपिल का काफी अच्छा नाता है इसलिए उन्होंने नीचे दिए गए कंप्यूटर से जुड़े सवाल का सही उत्तर दे दिया था। इस सवाल पर अमित जी ने बोला था कि WWW ही आज के जमाने में सब कुछ है।

प्रश्न – टिम बर्नर्स ली ने क्या विकसित किया था

सही जवाब – वर्ल्ड वाइड वेब

आपको बता दें कि कपिल जी के ऊपर एक वीडियो भी देखने को मिला था जिसमे वह कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे एरिया में इंटरनेट की काफी ज्यादा कमी है। इस वीडियो में कपिल मोमोस खाते हुए भी नजर आ रहे थे। इसपर अमिताभ बच्चन ने कहा कि हमारे यहाँ होली इस तरह गुजिया बनाई जाती हैं जोकि खाने में मीठी होती हैं।

कपिल और अन्य कंटेस्टेंट से पुछे गए और सवाल

प्रश्न – 17वीं और 20वीं शताब्दी के मध्य, इनमें से किस वर्तमान क्षेत्र के शासक या सम्राट को चोग्याल कहा जाता है

सही जवाब – सिक्किम

प्रश्न – 1905 में बंगाल विभाजन के विरोध में और लोगों में एकता दर्शाने के लिए इनमें से कौन सा दिवस खास तरीके से मनाया गया था

सही जवाब – रक्षा बंधन

प्रश्न – कौन सा ग्रह अन्य ग्रहों की तरह अपनी धुरी पर नहीं घूमता है, बल्कि अपनी कक्षा के समकक्ष से 90 डिग्री के कोण में परिक्रमा करता है

सही जवाब – यूरेनस

प्रश्न – किस शहर को भारत में केले के शहर के रूप में जाना जाता है

सही जवाब – जलगांव

प्रश्न – किस शहर ने फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह की मेजबानी की और यह पहला मौका था कि यह समारोह मुंबई के बाहर आयोजित किया गया था

सही जवाब – गुवाहाटी

केबीसी प्ले अलॉन्ग टॉप टीम के विनर

  • अभिजीत सिंह (भरतपुर)
  • आशिष सिंह (सिधी)
  • देव व्रत (दुर्ग)
  • सुरेश (गिरिडीह)
  • महेश करणवाल (शेरकोट)
  • महेश (नगिना)
  • गर्व (गुडगांव)
  • मानस भाटिया (जयपुर)
  • एकता (राजकोट)
  • आदर्श (लखनऊ)

आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति एक मात्र भारत का क्विज शो है जहाँ पर देश के अलग अलग राज्य से लाखों लोग करोड़पति बनने आते हैं लेकिन कोई कोई ही करोड़पति बन पाता है। आशा करते हैं कि आपको हमारी यह जानकारी काफी ज्यादा पसंद आई होगी। अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति में करोड़पति बनना चाहते है तो कौन बनेगा करोड़पति की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते है।

KBC 12: कौन बनेगा करोड़पति के डिजिटल ऑडिशन ने बनाया New Record, Sony Live के आये मजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here