Home मनोरंजन Kaun Banega Crorepati 14 Registration | KBC 14 रजिस्ट्रेशन डेट, कैसे अप्लाई...

Kaun Banega Crorepati 14 Registration | KBC 14 रजिस्ट्रेशन डेट, कैसे अप्लाई करे ?, कितने चरण होंगे जाने सब कुछ !

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 स्टार्ट होने वाला है। सोनी टीवी के माध्यम से सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की गई है। कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। केबीसी 14 के प्रोमों में अमिताभ बच्चन ने शेयर किया है कि कब और कैसे कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के लिए अप्लाई किया जाए। कौन बनेगा करोड़पति के नए वीडियो के साथ लिखा गया है कि 9 अप्रैल रात 9:00 बजे से हमारे सवालों के साथ शुरू होगा KBC14 का रजिस्ट्रेशन और आपके अपने सपनों को पूरा करने का सफर। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है।

Kaun Banega Crorepati 14 Registration | KBC 14 Registration Date, How To Apply?, How Many Steps Will Be Known Everything |  KBC 14 रजिस्ट्रेशन डेट, कैसे अप्लाई करे ?, कितने चरण होंगे जाने सब कुछ !

Kaun Banega Crorepati 14 Registration

जो लोग कौन बनेगा करोड़पति क्विज शो में हिस्सा लेना चाहते हैं उनके लिए बताना चाहते हैं 9 अप्रैल से रात 9:00 बजे से सवाल पूछे जाएंगे। ब्रिटश शो Who Wants to Be a Millionaire? पर आधारित कौन बनेगा करोड़पति भारत में बनाया गया है। कौन बनेगा करोड़पति सबसे पहले 2000 में प्रसारित किया गया था। कौन बनेगा करोड़पति ने अपने दो दशक काफी अच्छे से नींद आए थे। आखरी बार कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में 1000 एपिसोड पूरा होने की खुशी में सेलिब्रेट किया गया था। अमिताभ बच्चन की डॉटर और ग्रैंड डॉटर को खास मौके पर बुलाया गया था।

KBC 14 REGISTRATION DATE

बताना चाहते हैं कि हम सभी का चाहिता शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर से शुरू होने वाला है। कौन बनेगा करोड़पति जब कभी शुरू होता है हर किसी को यही उम्मीद होती है कि हमें एक बार फिर से हॉट सीट पर बैठने को मिल जाएगा। अगर आप चाहे तो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अभी तक 13 सीजन ने न जाने कितने सारे लोग लखपति और करोड़पति बन चुके है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इस बार अगर आप चाहे तो अद्भुत खेल की वजह से आप भी करोड़पति बन सकते हैं। एक बार फिर से किस्मत के ताले खुलने वाले हैं। अमिताभ बच्चन का कहना है कि सपने देख कर खुश मत हो जाइए पूरा करने के लिए फोन उठाइए।

केबीसी सीजन 14 के लिए www.sonylive.com पर कर सकते हैं अप्लाई

रजिस्ट्रेशन के लिए सोनी लिव एप डाउनलोड करना जरूरी है या फिर आप चाहे तो www.sonylive.com पर भी अप्लाई कर सकते हैं। केबीसी का ऑडिशन 4 भाग में होगा
रजिस्ट्रेशन, स्क्रीनिंग, ऑनलाइन ऑडीशन और पर्सनल इंटरव्यू। सोनी लिव एप्प पर ही सवाल का जवाब आप सब को देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here