Home मनोरंजन आखिरकार डांस प्लस सीजन 2 के विजेता की हुई घोषणा, आप भी...

आखिरकार डांस प्लस सीजन 2 के विजेता की हुई घोषणा, आप भी देखें

आखिरकार डांस प्लस सीजन 2 के विजेता की हुई घोषणा, आप भी देखेंडांस प्लस २, स्टार प्लस का लोगों द्वारा पसंद किया गया एक बेहद ही मसहूर शो था। जी हाँ था !!!!……… क्योंकि कल इस मसहूर शो का ग्रैंड फिनाले था। इस ग्रैंड फिनाले में 4 प्रतियोगियों ने भाग लेना था जिनको जनता ने खुद चुनकर इस मुकाम पर खड़ा किया था। इन चार प्रतियोगियों के नाम कुछ इस तरह थे तनय मल्हारा, वाइल्ड रिपर्ज़, पियुश भगत, शुशांत खत्री।

dance-768x768

डांस प्लस के ग्रैंड फिनाले के मौके पर रियो ओलिंपिक में कास्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला साक्षी मालिक भी आईं थी, और रणबीर कपूर भी स्टेज पर मौजूद थे। ग्रैंड फिनाले के प्रतियोगियों की परफॉरमेंस से पहले इन दोनों ने भी डांस किया, जिसका जनता ने जोरदार तालियों से समर्थन किया और इनकी इस परफॉरमेंस को जजों ने सराहा भी।

dance-plus-finale

अब वो समय आ गया था, जिसका सब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। इस ग्रैंड फिनाले की ग्रैंड ओपनिंग के बाद अब चारों प्रतियोगियों ने अपनी अपनी परफॉरमेंस देनी थी, जिसके दम पर विजेता को चुना जाना था। विजेता का चुनाव पूरी तरह से पब्लिक वोटिंग पर निर्भर था यानी जिसको लोगों ने ज्यादा वोट दिए वो ही विजेता बनेगा।

भारी वोटिंग के बाद नतीजे कुछ इस तरह थे

Tanay Malhara – winner

Wild Ripperz  – 1st Runner-up

Piyush Bhagat  – 2nd Runner-up

Sushant Khatri  – 3rd Runner-up

तनय मल्हार को 25 लाख रूपये इनाम राशि के तौर पर दीये गए। भले ही इस प्रतियोगिता में विजेता एक ही हुआ लेकिन इन चारों फाइनलिस्ट्स के लिए एक खुश खबरी थी की रेमो डी सूज़ा ने इन चारों को abcd 3 में काम करने के लिए सीलेक्ट कर लिया है।

अब देखना ये है की डांस प्लस 2 के स्टेज पर अपनी परफॉरमेंस से आग लगा देने के बाद ये, चारों बॉलीवुड की प्रोफेशनल डांसर्स की दुनिया में कितना जलवा दिखाते बिखेरते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here