Home मनोरंजन डायरेक्टर अनुराग कश्यप की ज़िन्दगी में हुई नए प्यार की एंट्री? शुभ्रा...

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की ज़िन्दगी में हुई नए प्यार की एंट्री? शुभ्रा शेट्टी

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की ज़िन्दगी में हुई नए प्यार की एंट्री? शुभ्रा शेट्टी :- मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप को दोबारा प्यार हो गया है उनकी ज़िन्दगी में एक नयी लड़की की एंट्री हो गयी है। आज कल अनुराग रोज़ अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट करते रहते है।   इन दिनों शुभ्रा  शेट्टी नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं अनुराग कश्यप अपनी दोनों नाकाम शादियों के बावजूद फिर से प्यार में पढ़ चुके है।

शुभ्रा शेट्टी महज़ 23 साल की है माना  जा रहा है कि शुभ्रा ने कॉलेज के बाद अनुराग की कंपनी ‘फैंटम फिल्म्स’ से अपनी शुरुआत की थी।  जिसे पहले वो दोस्त बने और फिर धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गयी।

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की ज़िन्दगी में आई शुभ्रा शेट्टी

तब से माना  जा रहा है कि दोनों लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे है।  दोनों के बीच काफी अच्छा रिलेशन दिखाई दे रहा है।  अनुराग रोज़ाना अपनी और अपनी गोर्लफ्रेंड की फोटो अपलोड करते रहते है।  44 साल के अनुराग को अपनी बेटी से महज़ 7 साल उम्र में बड़ी लड़की को डेट करते हुए देख सब हैरान है पर शायद इस बात का अनुराग को कोई इल्म नहीं है।  वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खुलकर प्यार लुटाते नज़र आ रहे है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है की अनुराग और उनकी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी अक्सर छुट्टियां मनाते भी नज़र आते है।

अनुराग ने पहली शादी 2003 में फिल्म एडिटर आरती बजाज से की थी, लेकिन इनका ये रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चल पाया और 2009 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।  फिर  अनुराग की ज़िन्दगी में  2011 में अभिनेत्री कल्कि कोचलीन आयी और उन्होंने उनसे शादी भी की पर ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।  और फिर  2015 में इस रिश्ते का भी अंजाम खत्म हो गया।  अनुराग ने इसके बाद कुछ वक्त तक अपनी असिस्टेंट डायरेक्टर सबरीना खान को भी डेट किया, हालांकि ये दोनों भी जल्द ही अलग हो गए।  अब ऐसा लगता है की अपने नए जीवन साथी के तोर पर वो शुभ्रा को देखना चाहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here