Home मनोरंजन 3 Storeys Box Office Collection: फिल्म ने अब कितनी कमाई की, पढ़िए...

3 Storeys Box Office Collection: फिल्म ने अब कितनी कमाई की, पढ़िए यहाँ!

3 स्टोरीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, शरमन जोशी और रेणुका शहाणे की फिल्म ‘3 स्टोरीज’ बीते शुक्रवार यानी 9 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई। यह फिल्म अर्जुन मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी है| मूवी 3 स्टोरीज एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई है। इस फिल्म के माध्यम से डायरेक्टर अर्जुन बॉलीवुड में अपना करियर शुरू रहे हैं। इस फिल्म में ऐसी तीन कहानियां दिखाई गई हैं जो एक ही चॉल की हैं। एक ही समय में इन अलग-अलग लोगों की जिंदगी में क्या-क्या उथलपुथल होती है, यह इस फिल्म में दर्शाया गया है|

3 Storeys Box Office Collection: फिल्म ने अब कितनी कमाई की, पढ़िए यहाँ!

3 स्टोरीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने बताया की यह फिल्म सिलेक्टिव ऑडियन्स को ध्यान में रख कर बनाई गई है। गिरीश कहते हैं की, “3 स्टोरीज कुछ इस तरह की थ्रिलर मूवी है जो अर्बन ऑडियंस के लिए हिसाब से बनाई गई है। चुनिंदा दर्शक ही इस फिल्म को देखने जा सकते है। फिल्म का शुरूआती कलेक्शन 50 से 70 लाख रुपए रहने का अनुमान है। वीकेंड में फिल्म कुल मिला कर तकरीबन 2 से 3 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

ये भी देखे- Dil Juunglee Box Office Collection: जानिए! कितनी कमाई हुई बॉक्स ऑफिस पर

हेट स्टोरी 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: जानिए अब तक कुल कितनी कमाई हुई?

Sonu Ke Titu Ki Sweety Box Office Collection: जाने अब तक की टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन|

इस फिल्म से 14 साल एक लम्बे अंतराल के बाद एक्ट्रेस रेणुका शहाणे बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर रही हैं। फिल्म में रेणुका एक बूढ़ी ईसाई महिला के रोल में नजर आएँगी हैं। इसके अलावा 3 स्टोरीज में ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट भी नजर आएँगे। इन दोनों एक्टर्स को इससे पहले फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ में देखा गया था। दोनों स्टार्स ने इस फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी की थी और अब ‘3 स्टोरीज’ जैसी फिल्म में कुछ अलग भूमिका में नजर आएँगे। वहीं, पुलकित की इससे पहले ‘वीरे की वेडिंग’ फिल्म भी आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा नहीं सकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here