Home शिक्षा Manabadi AP SSC Result 2019: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ...

Manabadi AP SSC Result 2019: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी

Manabadi AP SSC Result 2019: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी: आंध्र प्रदेश बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BSEAP) कक्षा 10वीं का परिणाम 29 अप्रैल यानि की आज श्याम को होनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस बार आंध्र प्रदेश का 10वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 94.48 फीसदी रहा। पिछले बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। बता दें की इस बार 94.56 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 94.41 फीसदी लड़के सफल हुए हैं। जिन भी छात्रों ने इस साल आयोजित आंध्र प्रदेश बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दी थीं वह अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर चेक कर सकते है। आंध्र प्रदेश बोर्ड ने इस साल दसवीं के एग्जाम 15 मार्च से लेकर 29 मार्च के बीच करवाए थे। जिनका परिणाम आज जारी कर दिया गया है|

manabadi ap ssc result 2019

 

आंध्र प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट 2018

टोटल 57,127 स्टूडेंट्स ने 10वीं के बोर्ड के एग्जाम दिए थे। इनमें से 56,035 छात्र वो थे जो रेगुलर थे और 1,092 छात्र वो थे जिन्होंने प्राइवेट से 10वीं के एग्जाम दिए। पूरे राज्य में 268 परीक्षा केंद्रों का चुनाव किया गया था। सभी केंद्रों पर धारा 144 लागू की गई थी। अगर स्टूडेंट बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं देख पा रहे हों तो वह manabadi.co.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट को पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में 35 नंबर की जरुरत है। वहीं साल 2017 में 10वीं का पासिंग प्रतिशत 91.92 फीसदी रहा था।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019: UP 12th Result 2019

आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2019

ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आंध्र प्रदेश बोर्ड की वेबसाइट bseap.org पर जाएं।
– यहां रिजल्ट देखने के लिए आ रहे लिंक पर क्लिक करें।
– क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। अब इस पेज पर अपनी जरुरी डिटेल्स डाल दें। जैसे रोल नंबर आदि।
– इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें। सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। अब इस रिजल्ट को डाउनलोड किया जा सकता है और इसका प्रिंट आउट भी लिया जा सकता है।

यूपी बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट 2019: UP 10th Class Result 2019

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here