Home व्यवसाय उत्तर प्रदेश बजट 2018: यूपी के पाँच शहरों में दौड़ेगी मेट्रो, स्टूडेंट्स...

उत्तर प्रदेश बजट 2018: यूपी के पाँच शहरों में दौड़ेगी मेट्रो, स्टूडेंट्स की यूनिफॉर्म के लिए 440 करोड़ रुपए जारी|

UP Budget 2018 Highlights in Hindi, Uttar Pradesh Budget 2018-19 Report PDF File: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद अपन दूसरा बजट पेश करने जा रही है| पिछले साल यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 3 लाख 84 हजार करोड़ रूपये का बजट पेश किया था| इस बार सम्भावना है की यूपी का बजट 2018 4 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश कर सकती है| यूपी की योगी सरकार के लिए इस बार का बजट काफी मायनो में महत्वपूर्ण होगा| क्योकि अगले साल 2019 में देश में लोक सभा चनाव है, वही राज्यभर में लोकसभा की 80 सीटें है| इस बार के बजट में उत्तर प्रदेश की सरकार लोगों को लुभाने के लिए कई लुभावने वादे करने में कोई कसार नहीं छोड़ने वाली है|

उत्तर प्रदेश बजट 2018: यूपी के पाँच शहरों में दौड़ेगी मेट्रो, स्टूडेंट्स की यूनिफॉर्म के लिए 440 करोड़ रुपए जारी|

अयोध्या में अब हर साल दीपावली मनाई जाने का ऐलान हुआ है| उत्तर प्रदेश सचिवालय की अंदुरुनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 13.50 करोड़ रूपये की राशि खर्च करने का निर्णय लिया गया है| दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल कॉलेज को 26 करोड़ रूपये की राशि प्रदन की गई है| कुम्भ मेले के लिए 1500 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है|

यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने राज्य सरकार की उपलब्दियों को गिनाते हुए राज्य के युवाओं के लिए 250 करोड़ रूपये के स्टार्टअप फण्ड दिए जाने का ऐलान किया है| दीन दयाल ग्रामोद्योग योजना के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है| वही खादी मार्केटिंग के लिए 20 करोड़ रूपये दिए गए| गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 550 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की गई| पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए बजट में 1000 करोड़ रुपए प्रस्तावित है| आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के लिए 500 करोड़ रुपए जारी हुए|

कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के स्टूडेंट्स की यूनिफॉर्म के लिए 440 करोड़ रुपए दिए जाएँगे| मिड डे मील योजना के लिए 2,048 करोड़ रुपए की राशि बजट में प्रस्तावित| मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 440 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान| उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए 176 करोड़ रुपए जारी| माध्यमिक शिक्षा कल्याण के लिए 480 करोड़ रुपए राशि खर्चने की घोषणा|

पीएम मातृ वंदना योजना के लिए 291 करोड़ रुपए दिए गए। बजट में 14,341.89 करोड़ रुपए की नई योजनाओं का ऐलान। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के लिए 100 करोड़ रुपए जारी। गंगा के लिए 7482 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।

वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, इलाहाबाद, झांसी में मेट्रो परियोजना को मंजूरी| इसके लिए बजट में 100 करोड़ रूपये जारी किए गए| सरयू नहर परियोजना के लिए 1,614 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित|

New Income Tax Rules: ये 10 नियम बदलने वाले है, जाने क्या होगा इसका असर?

Rajasthan Budget 2018: जानें क्या बड़े ऐलान किए वसुंधरा राजे सरकार ने इस बार?

आम बजट 2018 हुआ पेश, जाने क्या हुआ सस्ता और महँगा?

वित्तमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लिए 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का बजट पेश किया। पिछली बार के बजट से यह 11.4 प्रतिशत अधिक राशि का बजट है|
याद दिला दें की पिछला बजट 3.84 लाख करोड़ रुपये का पेश हुआ था। वन डिस्ट्रिक वन प्रॉडक्ट के लिए 250 करोड़ रुपए जारी किए गए। सरयू नहर परियोजना को 1 हजार 614 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here