Home व्यवसाय Rajasthan Budget 2018: जानें क्या बड़े ऐलान किए वसुंधरा राजे सरकार ने...

Rajasthan Budget 2018: जानें क्या बड़े ऐलान किए वसुंधरा राजे सरकार ने इस बार?

Rajasthan Budget 2018 Highlights, Report PDF File in Hindi: राजस्थान सरकार ने आज 12 फरवरी 2018 सोमवार को विधानसभा में पेश किया| मुख्यमंत्री ने बजट को पेश करते हुए कहा इस बार किसानों और बेरोजगारों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है| राज्य सरकार इ 2 लाख किसानों से सीधा संवाद किया है| बाड़मेर रिफायनरी की शुरुआत करने का ऐलान हुआ| सीएम राजे के अनुसार राज्य में 13 लाख नए रोजगार पैदा हुए है, जिससे डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियाँ मिली है|

Rajasthan Budget 2018: जानें क्या बड़े ऐलान किए वसुंधरा राजे सरकार ने इस बार?

मुख्यमंत्री ने अंडर-19 वर्ल्ड वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के युवा क्रिकेटर कमलेश नागरकोटि को 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया| इस बारे के बजट में पत्रकारों के लिए भी कई बड़े ऐलान हुए| अब शहीद सेनिकों के आश्रितों को 20 लाख की बजाए 25 लाख रूपये कैश देने का निर्णय लिया गया

बता दें की इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने है ठीक उस से पहले कुछ समय पहले हुए उपचुनाव के नतीजों को देखते हुए यह बजट सता में बैठी बीजेपी सरकार के लिए काफी मायने रखता है राज्य की जनता की नाराजगी को दूर करना तथा राज्य की आर्थिक हालत कु दुरस्त करना राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार के लिए एक चुनोती से कम नही है हल ही में हुए उपचुनाव और उसके नतीजों के आने बाद भाजपा के खेमे में रिरोध के सुर दिखने लगे है पार्टी के नेताओ ने बीजेपी अध्यक्ष को पत्र लिख कर सीएम राजे को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की थी| आइए अब जानते है राजस्थान बजट 2018 में सरकार ने क्या बड़े ऐलान किया?

युवा और रोजगार
-54000 थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्तियां।
-9000 सेकंड ग्रेड शिक्षकों की भर्तियां।
-2000 पटवारियों की होगी भर्ती।
-खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए ‘यूथ आइकन स्कीम’।
-ऊंटनी के दूध के प्रसंस्करण और वितरण के लिए जयपुर में बनेगा मिनी-प्लांट।
-स्वरोजगार योजना के तहत 50000 परिवारों को 50000 रुपये तक का कर्ज।

महिलाओं के लिए
-महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मानदेयकर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया।
-महिला कर्मचारियों को कार्यकाल में 2 वर्ष की ‘चाइल्ड केयर लीव’ दी जाएगी।
-24 आईटीआई में महिला विंग खोले जाएंगे।

स्वास्थ्य, किसानों, गरीबों और बुजर्गों के लिए
-राज्य में 28 नए पीएचसी खोले जाएँगे।
-80 साल से अधिक आयु वर्ग के बुर्जुगों को मुफ़्त बस यात्रा।
-कोटड़ा,सलूम्बर और गोगुन्दा में वन उपज मंडी खुलेगी।
-1000 नए अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे।
-हर जिला कलेक्टर कार्यालय में होगी अन्नपूर्णा रसोई।
-मार्च 2018 तक सभी 500 अन्नपूर्णा रसोई वैन चलने लगेंगे।
-गरीबों के आवास की रजिस्ट्री पर छूट,2 प्रतिशत के बजाए 1 प्रतिशत ड्यूटी।
-किसानों को कर्ज में सितम्बर 2017 तक ब्याज से मुक्ति, 50000 रुपए तक की कर्जमाफी।

पत्रकारों के लिए
-पत्रकारों के आवास के लिए 25 लाख तक की ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा।
-फोटो जर्नलिस्ट एवं वीडियो जर्नलिस्ट के कैमरा बीमा की घोषणा।
-पत्रकार साहित्यकार कल्याण कोष से 1 लाख की सहायता राशि।

विकास
जयपुर में 40 इलेक्ट्रिकल बसें चलेंगी। द्रव्यवती प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट कॉरिडोर बनेगा। 30 किलोमीटर की लंबाई में यह कॉरिडोर बनेगा। इसमे wi-fi और 24 घण्टे cctv सर्विलांस की सुविधा होगी। कॉरिडोर निर्माण पर 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रोजेक्ट की कुल लम्बाई 47 किमी होगी।

ये भी पढ़े- Auto Expo 2018: जाने कब से शुरू होगा कारों का मेला, क्या होगा इस बार इसमें खास?

आम बजट 2018 हुआ पेश, जाने क्या हुआ सस्ता और महँगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here