Home व्यवसाय List of Richest Person on Earth: फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट ये...

List of Richest Person on Earth: फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट ये है पृथ्वी पर 10 सबसे अमीर व्यक्ति

List of Richest Person on Earth: फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट ये है पृथ्वी पर 10 सबसे अमीर व्यक्ति: अमीर बनना और खूब सारी दौलत कमाना हर किसी का सपना होता है| दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग है जिन्होंने इस मुकाम को हासिल भी किया है और आज पूरी पृथ्वी पर सबसे लोगों में शुमार है| फोर्ब्स हर साल दुनिया के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी करता है और इस लिस्ट में कई मनको के आधार पर लोगो को जगह दी जाती है| फोर्ब्स ने पृथ्वी पर 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की है इस सूची में 7 व्यक्ति अमेरिका के है| देखे पृथ्वी पर 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची|

List of Richest Person on Earth: फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट ये है पृथ्वी पर 10 सबसे अमीर व्यक्ति

पृथ्वी पर सबसे अमीर 10 लोग

फोर्ब्स ने अपनी इस लिस्ट में 10वें स्थान पर टेक्नोलॉजी कंपनी ओरेकल के को-फाउंडर लैरी इलीसन को रखा है| इन्होंने यह कंपनी साल 1977 में शुरू की थी और इनकी संपत्ति 4 लाख करोड़ रुपए (58.5 अरब डॉलर) है। लैरी अमेरिका के निवासी है| इस समय वह अपनी कंपनी के चेयरमैन है| इस लिस्ट में 9वें स्थान पर किसी भी शख्स को जगह नहीं दी गई है|

8वें नंबर पर 2 डेविड कोच और चार्ल्स कोच हैं। इनके पास 4.2 लाख करोड़ रुपए (60 अरब डॉलर) की सम्पति है| डेविड और चार्ल्स कोच दोनों भाई हैं। अमेरिका में इनकी दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी कोच इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा हिस्सा है| कोच इंडस्ट्री की इनकम 7 लाख करोड़ रूपये है| इन भाइयों की कंपनी पाइपलाइन, कैमिकल और पेपर टॉवेल में डील करती है|

फोर्ब्स ने सातवें स्थान पर कार्लोस स्लिम हेलु और उनके परिवार को जगह मिली है| इनकी दौलत 4.7 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है| इनकी कंपनी अमेरिका मोविल लेटिन है जो अमेरिका की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है| पूरी पृथ्वी के सबसे अमीर व्यक्तियों में छठे स्थान पर अमनसियो ओर्टेगा हैं। यह स्पेन के रहने वाले है| इनकी आय 4.9 लाख करोड़ रुपए हैं। जो यूरोप के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है| ओर्टेगा जारा फैशन चेन के प्रमुख हैं।

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है| मार्क के पास तकरीबन 5 लाख करोड़ रूपये की सम्पति है| उन्होंने फेसबुक की शुरुआत साल 2004 में की थी| मार्क का फेसबुक में 17 प्रतिशत का हिस्सा है| वह अमेरिका के निवासी है|

लुई वितॉन के चेयरमैन बर्नाड अर्नाल्ट और उनका परिवार 5.04 लाख करोड़ रुपए की दौलत के साथ चौथे स्थान पर है| इनके पास दुनिया के 70 लग्जरी ब्रांड हैं।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर दुनिया के सबसे बड़े निवेशक और दानदाता वारेन बफेट को जगह मिली है| बफेट के पास 5.8 लाख करोड़ रुपए की दौलत है| बफेट की कंपनी बर्कशायर हेथवे की 60 से अधिक कंपनियों में भागीदारी है| बफेट अमेरिका के निवासी है| उन्होंने 11 साल की उम्र में पहला शेयर ख़रीदा था और 13 साल की उम्र में टैक्स भरने लगे थे| बफेट अपनी सम्पति का 99 प्रतिशत हिस्सा दान करने की घोषणा कर चुके है|

बिल गेट्स जो माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक है पृथ्वी के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति है| गेट्स के पास करीब 6.3 लाख करोड़ रुपए की दौलत है| गेट्स ने भी अपनी दौलत का एक बड़ा भाग दान में दिया है| माइक्रोसॉफ्ट के 1 प्रतिशत शेयर उनके पास है| वह भी अमेरिका के रहने वाले है|

इस समय पूरी पृथ्वी पर सबसे अमीर व्यक्ति है अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। मार्च में जब फोर्ब्स ने अमीर लोगों की लिस्ट जारी की थी तब उनकी सम्पति 7.8 लाख करोड़ आंकी गई थी जो अब बढ़कर 10.9 लाख करोड़ हो गई है| बीते 5 महीने में बेजोस की सम्पति में 3 लाख करोड़ रूपये की बढ़ोतरी हुई है|

जेफ बेजोस अमेरिका और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है| जेफ की ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में 16 फीसदी की हिस्सेदारी है| साल 1994 में बेजोस ने एक गैराज में अमेजन की शुरुआत की थी| इस समय उनकी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ई कॉमर्स कंपनी बन गई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here