Home व्यवसाय कर्नाटक बजट 2018: जाने क्या बड़ी घोषणाएं की सिद्धरमैया सरकार ने विधानसभा...

कर्नाटक बजट 2018: जाने क्या बड़ी घोषणाएं की सिद्धरमैया सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले के बजट में?

Karnataka Budget 2018 Highlights, Karnataka Budget 2018-19 Report PDF (कर्नाटक बजट २०१८):अप्रैल माह में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आज शुक्रवार को अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रहे हैं। वैसे तो यह एक पूर्णकालिक बजट नहीं होगा लेकिन फिर भी इस बजट में हुई घोषणाओं से वोटरों को लुभाने की कोशिश जरूर होगी। सीएम सिद्धरमैया का यह 13वां मौका है जब वह सदन में बजट पेश कर रहे होंगे। सिद्धारमैया ने अब तक कुल 12 बजट पेश किए हैं, छह बजट उन्होंने कांग्रेस के मुख्यमंत्री के तौर पर 2013 तक पेश किए थे, वही सात बजट उन्होंने कांग्रेस-जनता दल की गठबंधन सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए पेश किए। कांग्रेस-जनता दल की गठबंधन की सरकार 2005-07 के दौरान उन्होंने बतौर उपमुख्यमंत्री प्रदेश का बजट सदन में पेश किया था। उससे पहले साल 1995-2000 में उन्होने जनता दल की सरकार में प्रदेश का बजट सदन में पेश किया था।

कर्नाटक बजट 2018: जाने क्या बड़ी घोषणाएं की सिद्धरमैया सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले के बजट में?

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से इस बात के पहले ही संकेत दिए गए की इस बार के बजट में आरोग्य भाग्य योजना पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा तथा इस योजना के लिए अधिक से अधिक राशि जारी की जाएगी| आपको बता दें कि आरोग्य भाग्य योजना कर्नाटक सरकार की एक महात्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा परियोजना है। इसके साथ ही शिक्षा, सिंचाई, आवास और कृषि पर भी सिद्धरमैया सरकार का ध्यान रहेगा|

ग्राम पंचायत स्तर तक राज्य में 5 करोड़ की लागत से 100 कर्नाटक पब्लिक स्कूलों का निर्माण करने के ऐलान| 100 साल से अधिक पुराने स्कूल को हेरिटेज स्कूल का दर्जा मिलेगा| सरकार ने शहरों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाने की भी घोषणा की|

महिला व बाल विकास विभाग के लिए 5,371 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित| महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जगाने के लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी| राज्य में 250 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ 100 मोबाइल आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने का ऐलान हुआ है|

पर्यावरण सेक्टर के विकास के लिए 1949 करोड़ रुपए दिए गए| वॉटरशेड मैनेजमेंट के लिए 10 करोड़ रूपये जारी किए गए| राज्य में प्रदुषण की की समस्या के मद्देनजर 42 मॉनिटरिंग स्टेशन्स बनाने की घोषणा हुई|

समग्र स्वास्थ की योजना ‘आरोग्य कर्नाटक’ को इसी महीने से लागू करने का फैसला किया गया| आगामी 7 सालों में प्रदेश भर में 9 हजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को स्थापित किया जाएगा| बेंगलुरु स्थित मेडिकल कॉलेज व रिसर्च सेंटर में 1000 बिस्तरों वाले एक नए वार्ड को बनाने का ऐलान हुआ|

राजयभर में लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए 95 रूपये की राशि को मंजूरी| बता दें की यह राशि सरकारी संस्थाओं में लड़कियों की माध्यमिक शिक्षा, स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पर खर्च होगी|

ये भी पढ़े- उत्तर प्रदेश बजट 2018: यूपी के पाँच शहरों में दौड़ेगी मेट्रो, स्टूडेंट्स की यूनिफॉर्म के लिए 440 करोड़ रुपए जारी|

New Income Tax Rules: ये 10 नियम बदलने वाले है, जाने क्या होगा इसका असर?

Rajasthan Budget 2018: जानें क्या बड़े ऐलान किए वसुंधरा राजे सरकार ने इस बार?

आम बजट 2018 हुआ पेश, जाने क्या हुआ सस्ता और महँगा?

शिक्षा के क्षेत्र में विकास करने के लिए सरकार ने 26,846 करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित है| पिछले बजट के मुकाबले इस बजट में शिक्षा पर 20 प्रतिशत की राशि खर्च की जाएगी| सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंटे जैसे सीसीटीवी कैमरे, छात्रावास, डिजिटल लाइब्रेरी आदि पर अच्छी खासी रकम खर्च करने का निर्णय लिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here