Home ज्योतिष Partial Solar Eclipse: जानिए! आंशिक सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर क्या...

Partial Solar Eclipse: जानिए! आंशिक सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर?

Partial Solar Eclipse: जानिए! आंशिक सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर? साल 2018 का आखरी सूर्य ग्रहण आज यानि की 11 अगस्त को लगने जा रहा है| हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण है जो भारत के शहरों में दिखाई नहीं पड़ेगा| यह केवल पृथ्वी के कुछ ही हिस्से में नजर आएगा| यही वजह है की इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है| बता दें की यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, साउथ कोरिया, मास्को और चीन के अलावा अन्य कुछ देशों में इसका नजारा देखा जा सकता है| भारत में भले ही सूर्य ग्रहण ना दिखे लेकिन इसका असर राशियों पर पड़ने की आशंका है| आइए जानते है की सूर्य ग्रहण का असर किन राशियों पर पड़ेगा?

Partial Solar Eclipse: जानिए! आंशिक सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर?

सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर

भारत के समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर श्याम 5 बजे तक रहेगा| सूतक काल 12 घंटे पहले ही शरू हो जाता है| लेकिब भारत में सूर्य ग्रहण के नहीं दिखने की वजह से सूतक काल का असर काफी कम रहने वाला है| ज्योतिष के मुताबिक जानते है की सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा?

1. मेष- धार्मिक कार्यों में वृद्धि। आध्यात्मिक उत्कर्ष। किसी नए कार्य की शुरुआत। गाय को रोटी औऱ गुड़ खिलाएं।

2. वृष- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी अनचाही बाधा का सामना करना पड़ सकता है। धन का व्यय रहेगा। चावल का दान करें।

3. मिथुन- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। संतान को मिलेगी सफलता। वस्त्र का दान करें।

4. कर्क- धन का व्यय रहेगा। मानसिक चिंता सताएगी। शिव उपासना करें। चावल का दान करें। असत्य ना बोलें।

सूर्य ग्रहण: जाने कब और किस समय लगेगा आंशिक सूर्य ग्रहण

5. सिंह- सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख में कमी आएगी। मानसिक चिंता सता सकती है। गेहूं का दान करें। भाई से लाभ मिलेगा।

6. कन्या- स्वास्थ्य खराब रहेगा। उदर विकार से कष्ट संभव है। वाणी पे संयम रखें। मूंग का दान करें। मित्रों से लाभ प्राप्ति।

7. तुला- कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक- सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी विवाद में पड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु- स्वास्थ्य सुख में कमी आएगी। धन का व्यय रहेगा। मानसिक चिंता सताएगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। चनें की दाल का दान करें।

10. मकर- धन का व्यय रहेगा। स्वास्थ्य सुख में बाधा आएगी। कोई बेवजह का विवाद आ सकता है। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

11. कुंभ- शिक्षा में प्रगति होगी। धन का आगमन होगा। उदर विकार से कष्ट संभव । सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।

12. मीन- शिक्षा में प्रगति। स्वास्थ्य सुख में कमी आएगी। नेत्र विकार से परेशानी बढ़ेगी। धार्मिक पुस्तक का दान करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

Source: hindi.timesnownews.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here