Home ज्योतिष निर्जला एकादशी पर इन कामों को करने से बचे

निर्जला एकादशी पर इन कामों को करने से बचे

निर्जला एकादशी पर इन कामों को करने से बचे: आज देशभर में निर्जला एकादशी बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है| ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही निर्जला एकादशी कहा जाता है| ऐसी मान्यता है की निर्जला एकादशी का व्रत करने से सालभर की एकादशी के बराबर पुण्य मिलता है| निर्जला एकादशी पर व्रत रखने के साथ-साथ ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: का 108 बार जप ाकरने से अक्षय पुण्य का लाभ मिलता है| निर्जला एकादशी को कुछ ऐसे भी काम है जो नहीं करने चाहिए| आइए जानते है वो कौन से काम है जिन्हे करने से इस दिन बचना चाहिए|

निर्जला एकादशी पर इन कामों को करने से बचे

निर्जला एकादशी की रात को सोए नहीं बल्कि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करे| ऐसा करने से विष्णु भगवान की कृपा आपको प्राप्त होगी|

अगर आप निर्जला एकादशी पर व्रत रख रहे है तो अन्न, जल को के भोग ना करें|

निर्जला एकादशी के दिन चावल का इस्तेमाल नहीं करें| ऐसी मान्यता है की चावल का सेवन करने से पाप के भागी बनते है|

इस दिन किसी भी प्रकार के क्रोध करने से बचे, वरना हिंसा हो सकती है|

ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहाँ बताया गया है|

निर्जला एकादशी 2018: पूजा विधि, स्नान का महूर्त, व्रत कथा

निर्जला एकादशी पे क्या न करें

1. यदि आप रह सकें तो आज जल का सेवन न करें
2. यदि जल का सेवन करते हैं तो अन्न कदापि न ग्रहण करें। फलाहार रहें। बालक, वृद्ध और रोगी व्रत न रहें।
3. घर में चावल न बनाएं।
4. असत्य न बोलें।
5. किसी भी प्रकार की हिंसा मत करें।
6. मन, वचन और कर्म से किसी को दुख न दें।
7. आज अपनी एक बुराई को त्याग करने का दृढ़ संकल्प लें।
8. यदि आप कोई भी नशा करते हों तो आज उसे पूर्णतया त्याग का संकल्प लें।
9. माता पिता को कष्ट मत दें।
10. आज के दिन गो दान करें।
11. निर्जला एकादशी एक पावन पर्व है। इस महा उत्सव पे गंदगी मत रखें।
12. कोई भी गरीब व्यक्ति दरवाजे से भूखा मत जाय।
13. घर में कलह न हो।
14. निर्जला एकादशी को कोई विहंग प्यासा मत जाय। घर की छत पे और दरवाजे पर जल की व्यवस्था कराएं।
15. श्री हरि की निंदा मत सुनें। यदि कहीं पर हरि निंदा होती है तो वह स्थान छोड़ दें और वहां से उठ जाएं।

निर्जला एकादशी की हिन्दू धर्म में काफी महत्व है| इस दिन हिन्दू धर्म के लोग अपने घरों में पूजा-पाठ आदि करवाते है| इस दिन कई लोग गरीबों को भोजन भी करवाते है| निर्जला एकादशी 2018 पर क्या करें और क्या नहीं इसके बारे में ऊपर कुछ बताया गया है| आप चाहे तो इन्हे अपना सकते है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here